Bhopal News: गले में मिले निशान, डॉक्टर हार्टअटैक की अटकल लगा रहे, वयोवृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी और स्टेशन बजरिया इलाके में हुई हैं। बैंक कर्मी के गले पर निशान हैं। जबकि चिकित्सक हृदयघात की अटकल जता रहे हैं। वहीं वयोवृद्ध का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बेड पर बेहोशी की हालत में मिले
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार बैंक कर्मी की मौत इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित भवानी नगर (Bhavani Nagar) में हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अभिषेक पचौरी (Abhishek Pachori) के रुप में हुई। वे एमपी नगर (MP Nagar) स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में नौकरी करते हैं। पिता भेल (BHEL) से रिटायर्ड अधिकारी हैं। पत्नी नेहा पचौरी (Neha Pachori) भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी करती है। वह 26 नवंबर की सुबह परिवार को बेहोशी की हालत में मिले थे। पुलिस गले पर मिले निशान को लेकर संदेह जता रही है। इसलिए घटना स्थल का भी एफएसएल बुलाकर परीक्षण कराया गया है। पुलिस को पंखे से बंधा हुआ एक फंदा भी मिला है। लेकिन, परिवार का कहना है कि वह बिस्तर पर बेसुध मिला था। परिवार में अभिषेक पचौरी इकलौता बेटा था। पत्नी दो दिन पूर्व ही बीमार मां से मिलने मायके गई हुई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। पुलिस ने मर्ग 98/26 कायम कर लिया है।
पुजारी की संदिग्ध मौत
इधर, स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना क्षेत्र में स्थित चांदबड़ के नजदीक साईराम कॉलोनी (Sairam Colony) में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई है। शव की पहचान 73 वर्षीय नारायण प्रसाद शर्मा (Narayan Prasad Sharma) के रुप में हुई है। वे कर्मकांडी ब्राह्म्ण का काम करते थे। वे संयुक्त परिवार में रहते थे। फांसी पर उनका शव 26 नवंबर की रात मिला था। परिजन फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गए थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उन्हें पेट से संबंधित कोई रोग था। इस बात को लेकर वे अक्सर मानसिक तनाव में रहते थे। लेकिन, किसी तरह का सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिलने के कारण जांच का दायरा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने तक अटका हुआ है। पुलिस ने मर्ग 46/26 कायम कर लिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।