Bhopal ATM Fraud: एसबीआई एटीएम में स्कीमर लगाकर कार्ड क्लोन किया

Share

Bhopal ATM Fraud: पीडब्ल्यूडी के अधिकारी के खाते से निकले 50 हजार रुपए, गिरफ्तार आधा दर्जन आरोपियों के पुराने कारनामे अब तक हो रहे उजागर

Bhopal ATM Fraud
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक के एक एटीएम में स्कीमर लगाकर पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी का डेबिट कार्ड क्लोन कर लिया गया। इसके बाद अयोध्या नगर स्थित दूसरे एटीएम से पांच किस्त में 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। यह घटना भोपाल (Bhopal ATM Fraud) शहर के शाहपुरा इलाके की है। पुलिस ने इस मामले के एक गिरोह को बेनकाब किया हुआ है। उसी गिरोह के कारनामों में यह मामला छुपा रह गया था।

एटीएम में फंस गया था कार्ड

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 9 फरवरी, 2025 को हुई थी। जिसके संबंध में भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) से जांच रिपोर्ट मिलना बाकी थी। पीड़ित 61 वर्षीय सुदामा प्रसाद (Sudama Prasad) हैं। वे भरत नगर (Bharat Nagar) में रहते हैं। उनका इंडियन बैंक (Indian Bank) में खाता था। वे श्वेता मंदिर के पास भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में पहुंचे थे। जिसमें पहले से स्कीमर लगाकर एक व्यक्ति इंतजार कर रहा था। उसी वक्त सुदामा प्रसाद पहुंचे थे। एटीएम (ATM) फंस गया तो उस व्यक्ति ने आकर एटीएम पर लगे पंपलेट में लिखे नंबर पर कॉल करने की सलाह दी थी। उस नंबर पर हुई बातचीत के बाद कार्ड (Card) बाहर आ गया था। अगले दिन दोपहर में बारह बजे उनके खाते से पांच बार में रकम निकल गई। पीड़ित ने किसी तरह का ओटीपी, लिंक से लेकर कोई अन्य गतिविधि भी नहीं की थी। पीड़ित ने उसी वक्त ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज करा दी थी। लेकिन शाहपुरा थाना पुलिस ने उनसे संपर्क करके मामले को जानने का प्रयास ही नहीं किया। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 516/26 दर्ज कर लिया है। इधर, इस लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ भी निगरानी करने वाले अफसरों ने कोई कार्रवाई भी नहीं की है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: : गरीब बस्तियों के लोग होते थे निशाने पर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal ATM Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!