Bhopal Fake Cop News: पांच साल पहले हुई थी शादी, भाई-बहन कल समाप्त होगा रिमांड

भोपाल। टूरिज्म डिपार्टमेंट में आईएएस अधिकारी होने का झांसा देकर ठगी करने वाली तृप्ति सिंह ने पांच साल पहले लव मैरिज की थी। यह विवाह एक बिल्डर के साथ किया गया था। वहां भी उसकी नहीं बनी और रिश्तों में खटास आ गई। पुलिस पूछताछ में यह बातें सामने आई है। उसे भोपाल(Bhopal Fake Cop News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने भाई के साथ चार दिन की रिमांड पर लिया है। भाई-बहन को रविवार दोपहर अदालत में रिमांड समाप्त होने पर पेश किया जाएगा।
दोनों के खिलाफ दर्ज हो चुकें हैं चार प्रकरण
जानकारी के अनुसार बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित संत आशाराम नगर (Sant Asharam Nagar) निवासी तृप्ति सिंह (Tripti Singh) ने अचल सिंह (Achal Singh) के साथ लव मैरिज की थी। वह गोविंदपुरा (Govindpuri) थाना क्षेत्र स्थित अलकापुरी (Alkjapuri) में रहते हैं। पति-पत्नी के बीच तलाक का भी केस अदालत में विचाराधीन हैं। उसके पिता सुनील सिंह (Sunil Singh) है जो कि पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस ने तृप्ति सिंह के अलावा भाई सुधांशु सिंह (Sudhanshu Singh) को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। इधर, पिछले दिनों सोशल मीडिया में विधानसभा परिसर के वायरल वीडियो (Video) में दिखाई दे रही दो युवतियों को भी तृप्ति सिंह ने झांसा दिया था। उन दोनों युवतियों के मामले में प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस सेवा में एक अधिकारी के रिश्तेदार समेत चार व्यक्तियों को पर्यटन विभाग (Tourism Department) की होटल लीज पर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की रकम ऐंठने वाली तृप्ति सिंह और उसके भाई सुधांशु सिंह के खिलाफ अब तक चार प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। बागसेवनिया थाना पुलिस ने रोहित लिल्हारे (Rohit Lilhare) और गगन उपवंशी (Gagan Upvanshi) की शिकायत पर अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें रोहित लिल्हारे के मामले में भाई-बहन को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।