Bhopal Fraud News: विंड एंड वेब्स और पलाश होटल की लीज देने की थी तैयारी

Share

Bhopal Fraud News: अशोक नगर में गिरफ्तार आरोपी भाई-बहन का कारनामा, पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार को झांसा दिया तो सामने आया राज

Bhopal Fraud News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस सेवा में पदस्थ आला स्तर के एक अधिकारी के रिश्तेदार को झांसा देना सगे भाई-बहन को महंगा साबित हो गया। भाई बहन ने राजधानी के विंड एंड वेब्स (Wind & Webs) और पलाश होटल (Palash Hotel) को भी लीज में दिलाने का झांसा (Bhopal Fraud News) दिया था। यह बात अधिकारी को पता चली तो फर्जी प्रशिक्षु महिला आईएएएस और उसके पर्यटन निगम के अतिरिक्त संचालक भाई की पोल खुल गई। फिलहाल आरोपी अशोक नगर जिला पुलिस के पास मौजूद हैं। जिनके खिलाफ भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में भी प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

इस तरह दिया झांसा

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन रिश्तेदार को झांसा दिया गया था उनमें से एक साकेत नगर (Saket Nagar) इलाके में रहता है। उसके परिचित मध्यप्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। आरोपी तृप्ति सिंह, उसका भाई सुधांशु सिंह (Sudhanshu Singh) और प्रखर सिंह (Prakhar Singh) को बनाया गया है। तृप्ति सिंह (Tripti Singh) प्रशिक्षु अधिकारी (Trainee Officer) बताती थी। वह पर्यटन निगम (Tourism Corporation) में पदस्थ होने का झांसा देती थी। उसने सौदा करने के लिए पीड़ित 29 वर्षीय रोहित लिल्हारे (Rohit Lilhare) को भी झांसा दिया था। बालाघाट (Balaghat) निवासी लिल्हारे को आरोपियों ने पचमढ़ी के सतपुड़ा होटल में भी ठहराया था। उस होटल की भी लीज दिलाने का झांसा उसने दिया था। आरोपियों ने लीज दिलाने का झांसा देकर 35 लाख, 30 हजार रुपए लिए। इसके अलावा नौकरी लगाने का झांसा देकर भी तीन लाख, 87 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। आरोपी सगे भाई-बहन है जो कि बागसेवनिया (Bagsewania) इलाके में रहते हैं। पिता एक बिल्डर के समाचार पत्र में विज्ञापन से संबंधित काम करते थे। समाचार पत्र बंद करके बिल्डर ने अब टीवी चैनल शुरु कर दिया है। बागसेवनिया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सगे भाई-बहन अभी अशोक नगर (Ashok Nagar) जिला पुलिस के पास गिरफ्तार है और रिमांड पर चल रहे हैं। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाने की योजना हैं। जिसके लिए अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। आरोपियों के ठिकानों से संबंधित दस्तावेज जो जब्त हुए हैं और अशोक नगर पुलिस के पास मौजूद तथ्यों के आधार पर लिल्हारे के मामले में जांच की दिशा तय होगी। पुलिस को शक है कि लिल्हारे जैसे कई अन्य पीड़ित भी है जिनके सामने आने की संभावना हैं।  बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 649/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, भाई की हालत नाजुक 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!