Bhopal News: ऑटो में सवारी बनकर बैठी तीन महिलाओं ने मंगलसूत्र चुराए

Share

Bhopal News: दो थानों में दर्ज हुई एफआईआर, सीसीटीवी कैमरों की मदद से चल रही पड़ताल

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी हो गए। इन दोनों घटनाओं को तीन महिलाओं ने अंजाम दिया। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद और गौतम नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस संदिग्ध महिलाओं का पता लगाने सीसीटीवी कैमरों को देख रही है।

ई-रिक्शा से जाते समय हुई एक जैसी वारदात

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार पहली वारदात राखी मांझी पति अशोक मांझी उम्र 37 साल के साथ हुई। वे छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर (Prem Nagar) में रहती हैं। घटना 28 अगस्त की शाम लगभग पांच बजे हुई। राखी मांझी (Rakhi Manjhi) नादरा बस स्टेंड से ई-रिक्शा (E-Rikshaw) में सवार हुई थी। वह साजिदा नगर जा रही थी। उसी ऑटो में तीन महिलाएं भी बैठी थी। उनमेें से दो महिलाएं एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) के पास उतर गई। उनके उतरने के बाद मंगलसूत्र नहीं मिला। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 538/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह दूसरा शिकार मिश्रीबाई सिंह पति चैन सिंह उम्र 60 साल को बनाया। वे निशातपुरा स्थित शंकर नगर (Shankar Nagar) में रहती है। वह भोपाल टॉकीज में काम करके 28 अगस्त की शाम लगभग पांच बजे ई-रिक्शा से घर जा रही थी। तभी सिंधी कॉलोनी चौराहे के पास तीन महिलाएं उसके साथ बैठी। वे गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी के पास उतर गई। मिश्री बाई सिंह (Mishri Bai Singh) के पर्स जिसमें पांच हजार रुपए और गले में पहना मंगलसूत्र (Mangalsutra)  नहीं मिला। गौतम नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 520/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: शादी में हुए कर्ज चुकाने पत्नी को निकाला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!