Bhopal News: मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदेही, बिना नंबर प्लेट वाहन पर थे सवार

भोपाल। रक्षाबंधन की खरीदारी करने जा रही महिला से बैग छीन लिया गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके में हुई। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। मोटर साइकिल पर सवार तीन लड़के हैं जो बिना नंबर की मोटर साइकिल से थे। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बाजार में खरीदारी करते समय हुई वारदात
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार झपटमारी की घटना 26 अगस्त की दोपहर दो बजे माऊंट कार्मल स्कूल (Mount Carmel School) के पास हुई थी। पीड़िता 28 वर्षीय स्वाति परमार (Swati Parmar) हैं। उसकी शादी सीहोर (Sehore) जिले के बिलकिसगंज में अखिलेश परमार (Akhilesh Parmar) के साथ हुई है। पति किसानी करते हैं। पीड़िता का मायका अरविंद विहार (Arvind Vihar) में हैं। वह पांच साल के बेटे के साथ घर से बाजार जाने निकली थी। उसके पास पर्स (Purse) था जिसमें नकदी साढ़े नौ हजार रुपए के अलावा मोबाइल रखा था। घटना से घबराई महिला घर पहुंची और उसके अगले दिन थाने में प्रकरण दर्ज कराने पहुंची। झपटमार कटारा हिल्स (Katara Hills) की तरफ भागे थे। मामले की जांच करने मौके पर एसआई गंगाराम वर्मा (SI Gangaram Verma) पहुंचे थे। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 647/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को वारदात करने वाले बदमाशों का हुलिया मिला है। लेकिन वह काफी अस्पष्ट है। इसके अलावा बाइक मेें नंबर प्लेट नहीं हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।