Bhopal News: रक्षाबंधन के लिए नए कपड़े नहीं दिलाए तो नव युवक ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: घटना से माता-पिता सदमे में आए, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। रक्षाबंधन एक परिवार के लिए हमेशा के लिए गहरा दंश दे गया। मामला नव युवक की आत्महत्या से जुड़ा है। जिसकी जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला है त्यौहार के लिए नए कपड़े नहीं दिलाने पर नव युवक नाराज चल रहा था।

नये कपड़े दिलाने की कर रहा था जिद

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय दिव्यांश पटेल (Divyansh Patel) ने आत्महत्या की है। उसका शव 27—28 अगस्त की आधी रात फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह परिवार के साथ हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी (Housing Board Colony) में रहता था। उसने कुछ दिन पहले माता-पिता से रक्षाबंधन पर नए कपड़े दिलाने की जिद की थी। परिजनों ने समझाया था कि वह उसे कपड़े दिला देंगे। इसी बात को लेकर वह नाराज चल रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को नबी पटेल (Nabi Patel) ने दी थी। पुलिस को किसी तरह का पत्र नहीं मिला है। माता-पिता बेटे की मौत से काफी सदमे में हैं। जिस कारण उनसे अभी विस्तृत पूछताछ नहीं हो सकी है। लेकिन, रिश्तेदारों से हुई बातचीत के बाद इस तरह के प्राथमिक जांच में तथ्य सामने आए हैं। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 65/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ओरा मॉल के नाईट शो में गदर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!