Bhopal News: घन बरसाकर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Share

Bhopal News: साढ़े चार महीना पूर्व दो वाहनों में सवार ग्यारह हमलावरों ने दिया था वारदात को अंजाम, अभी भी एक आरोपी को दबोचना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घन बरसाकर लगभग साढ़े चार महीना पूर्व हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार पांच आरोपियों को भोपाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस ने दबोच लिया है। इस प्रकरण में कुल 11 आरोपी है। जिसमें पुलिस को अभी भी एक आरोपी की तलाश है। दो आरोपियों को पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर भी लिया है। विवाद का कारण एक खदान को लेकर हमले में जख्मी हिस्ट्रीशीटर की दबंगई निकलकर सामने आई है।

हमलावर बिना नंबर की स्कॉर्पियो और बोलेरो से आए थे

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 25 जनवरी की सुबह लगभग सवा दस बजे हुई थी। हमले में 40 वर्षीय कुलदीप पटेल उर्फ कुलदीप सिंह कुशवाहा (Kuldeep Patel@Kuldeep Singh Kushwah) बुरी तरह से जख्मी हुआ था। उसने सचिन कुशवाहा (Sachin Kushwah), अतुल तिवारी (Atul Tiwari) और कपि ध्वज (Kapi Dhwaj) के साथ रंजिश का खुलासा किया था। थाने में अशुमित प्रताप सिंह (Ashumit Pratap Singh)  पिता ज्ञानेंद्र सिंह उम्र 27 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह सतना (Satna) जिले के कोटर थाना क्षेत्र में रहते हैं। वह किसानी का काम करते हैं और हमले में जख्मी कुलदीप सिंह उर्फ कुलदीप पटेल पिता अरूणेन्द्र सिंह पटेल उम्र 40 साल के रिश्तेदार हैं। दोनों स्कॉर्पियो एमपी-17-जेडएल-7711 से घटना के वक्त अकबरपुर (Akbarpur) स्थित कुलदीप की मंगेतर के क्लीनिक में जा रहे थे। उसके साथ 6 फरवरी को सगाई भी होना थी। कुलदीप सिंह उर्फ कुलदीप पटेल रीवा (Rewa) जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम धौचट में रहता है। हमलावर बिना नंबर की स्कॉर्पियो और बोलेरो से आए थे। कुलदीप पटेल दो महीना पूर्व ही भोपाल आया था। उसे हत्या के मामले में सजा हुई है। जिसमें उसे 10 सितंबर, 2025 को जमानत मिली थी। वह मंगेतर के नेताजी हिल्स (Netaji Hills) स्थित मकान में ही रहता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दस दिन पहले जिस युवक ने खाया जहर उसकी अस्पताल से छुट्टी होने के बाद मौत

पुलिस ने इन्हें दबोचा

घन बरसाकर हुए जानलेवा हमले का वीडियो (Video) भी बना था। जांच के लिए एसआईटी भी बनी थी। पांच माह से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। आरोपी सचिन कुशवाह, अतुल तिवारी, सीतलांजल उर्फ एसके द्विवेदी (Seetlanjal@SK Diwedi), राहुल कुशवाह (Rahul Kushwah) और पवन कुशवाह (Pawan Kushwah) को रीवा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना में प्रयुक्त हथौड़ा, सब्बल और डंडा भी बरामद कर चुकी है। मामले में पहले सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने सचिन कुशवाहा और अतुल तिवारी को पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस को हमले में इस्तेमाल बोलेरो (Bolero)  को जब्त करना बाकी है जो कि रीवा में हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!