Bhopal News: आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से बुझाया, थाने में नहीं हुई अब तक रिपोर्ट

भोपाल। शिक्षा विभाग के निदेशक का घर दीपावली रात जलकर पूरी तरह से राख हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है वे शहर से बाहर गए हुए हैं, घटना की जानकारी पुलिस को पड़ोसियों से मिली थी। पुलिस का कहना है कि नुकसान और कारणों को लेकर अभी जांच शुरु नहीं हुई है। दरअसल, अभी तक उनके पास आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
लाखों रूपए का माल जलकर हुआ राख
थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा (TI Ras Bihari sharma) के अनुसार आगजनी की घटना नीलबड़ (Neelbarh) में हुई है। यहां शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर मनोज कुमार सिंह (Dr Manoj Kumar Singh) का निजी आवास हैं। वे शहर में अभी नहीं हैं। आगजनी 8 नवंबर की रात को हुई थी। आग से बंगले का हॉल बुरी तरह से जलकर राख हो गया। सोफा सेट, व्यायाम के काम आने वाले उपकरण समेत लाखों रुपए का माल तबाह हो गया। इधर, जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र स्थित महावीरपुरा (Mahaveerpura) में मोहन सिंह यादव (Mohan Singh Yadav) के घर आग लग गई। उन्होंने बताया कि यह इरादतन लगाई गई है। वे शासकीय उचित मूल्य की दुकान चलाते हैं। आग लगाने से पूर्व उनके घर में लगे कैमरों को बंद भी किया गया था। उन्होंने बताया नवरात्र के सामने घर के नजदीक लगी डीपी से अर्थिंग के लिए तार डाला जा रहा था। उसका उन्होंने विरोध किया था। उस समय दो युवकों ने भविष्य में नुकसान होने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में जहांगीराबाद थाने में 09 नवंबर को आगजनी का प्रकरण दर्ज करा दिया है। आग के कारण पल्सर बाइक और वेगन आर कार बुरी तरह से जल गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।