Bhopal News: रेप से सदमे में आई महिला ने जहर पिया

Share

Bhopal News: रिश्तों को कलंकित करते हुए भांजे ने दिया था वारदात को अंजाम, पति को बताई थी पीड़ा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। रेप से सदमे में आई महिला ने जहर गटक लिया। जिस कारण पूरा घटनाक्रम पुलिस तक पहुंचा। बयानों के आधार पर भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी सगा भांजा है जिसने घर में घुसकर इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया था। फिलहाल वह फरार चल रहा है।

पति से भी मदद नहीं मिली तो पीया जहर

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 33 साल है। उसको डॉकटरों ने बचा लिया है। महिला ग्रामीण अंचल में रहती है। पति कारोबारी है। जिस कारण उसे शहर से बाहर भी जाना होता है। घर पर आरोपी भांजे का आना—जाना रहता है। पीड़ित महिला के साथ रेप की वारदात 5 जून को हुई थी। महिला ने पहले बात नहीं बताई। जिस कारण चुप्पी का वह दोबारा फायदा उठाना चाह रहा था। पूरे घटनाक्रम की जानकारी पति को बताई तो मदद नहीं मिली। जिस कारण वह तनाव में रहने लगी। जिस कारण उसने 9 जून को जहर पी लिया। इसके बाद पुलिस को अस्पताल ने खबर दी। पुलिस जांच करके बयान दर्ज करने पहुंची तो यह घृणित बलात्कार का कांड निकलकर सामने आया। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 331/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी को एफआईआर दर्ज होने की भनक लग गई थी। जिस कारण पुलिस उसे दबोचती उससे पहले फरार हो गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: इंडिया—आस्ट्रेलिया वनडे मैच में सट्टा बुक कर रहे थे सटोरिए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!