Bhopal Cyber Fraud: थिंक गैस का कर्मचारी बनकर वयोवृद्ध के खाते से निकाले सवा छह लाख रुपए

Share

Bhopal Cyber Fraud: एक-एक करके तीन बैंकों के डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल करके दिया वारदात को अंजाम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। थिंक गैस का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने एक वयोवृद्ध के खाते से करीब सवा छह लाख रुपए निकाल लिए। घटना के संबंध में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के बागसेवनिया थाना पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। आरोपियों ने गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर एक-एक करके तीन बैंकों के डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली थी। सायबर क्राइम की तरफ से उन खातों में वित्तीय लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसमें रकम पहुंची थी।

गैस की सप्लाई बंद करने का दिया झांसा

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार तापन कुमार नागसरकार पिता स्वर्गीय रमाकांत नागसरकार उम्र 85 साल अरविंद विहार कॉलोनी (Arvind Vihar Colony) में रहते हैं। उनके भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डेबिट कार्ड से रकम निकाली है। आरोपियों ने 30 अक्टूबर को थिंक गैस (Think Gas) का कर्मचारी बनकर तापन कुमार नागसरकार (Tapan Kumar Nagsarkar) को फोन किया था। जालसाजों का कहना था कि उनकी तरफ से दी गई जानकारी में गड़बड़ियां जिसको सुधारना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनके घर भेजी जा रही कुकिंग गैस का वितरण बंद कर दिया जाएगा। जिन व्यक्तियों ने पीड़ित से बातचीत की थी उन्होंने बादल मंडल और राकेश अग्रवाल बनकर बातचीत की थी। आरोपियों ने तीनों बैंकों के डेबिट कार्ड से 13 किस्त में छह लाख, 27 हजार 629 रुपए निकाले हैं। भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) की तरफ से इस संबंध में शुरुआती जांच की गई थी। बागसेवनिया थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 868/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस की तरफ से बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑनलाइन जुए की लत से परेशान कारोबारी ने की खुदकुशी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!