Bhopal News: चार दर्जन सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला मनचला

Share

Bhopal News: स्कूल में आती-जाती छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। स्कूल में आने-जाने वाली छात्राओं को तंग करने वाला मनचला गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी को दबोचने चार दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद उस तक पुलिस पहुंच सकी।

सीसीटीवी फुटेज से मिला मनचले का सुराग

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार घटना को लेकर 4 नवंबर को कटारा हिल्स थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी बाइक सवार अक्सर रात को घटनाएं अंजाम दे रहा था। इसमें एक छात्रा ने साहस करके अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद आरोपी अभिषेक उईके पिता रामफूल उईके उम्र 23 साल का सुराग मिला। वह ग्राम बर्रई का रहने वाला है। आरोपी अभिषेक उईके (Abhishek Uikey) को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज प्रकरण की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हमीदिया अस्पताल की लापरवाही उजागर 
Don`t copy text!