Bhopal News: पति की नशे से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: पड़ोसियों ने दी थी खबर, पुलिस पहुंची तो नशे में धुत पति बोला ऐसा क्या हुआ जो तुम आए हो

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। पति की नशे से परेशान पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा में स्थित बस्ती की है। पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। उन्हें देखकर नशे में धुत पति बोला ऐसा क्या हो गया है जो तुम लोग आ गए हो। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

नशा करके घर पहुंचने पर हुआ था विवाद

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में विकास राजपूत (Vikas Rajput) की तरफ से 09 नवंबर की रात लगभग दस बजे जानकारी दी गई थी। घटना ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) बस्ती में हुई। यहां प्रीति बंसल पति मुकेश बंसल उम्र 35 साल का परिवार रहता है। पति मिस्त्री का काम करता है। वह आदतन नशा करने का भी आदी है। उसकी हरकतों के चलते प्रीति बंसल (Preeti Bansal) ने अपने बच्चों को मायके में पढ़ाई करने गांव में भेज दिया है। वह दीपावली रात भी नशे की हालत में पहुंचा था। उससे नशा करके आने के कारण पति-पत्नी के बीच कलह भी हुई थी। लेकिन, अगले दिन मजदूरी के मिले पैसों से वह फिर नशा करके घर पहुंचा। यह देखकर आवेश में आकर प्रीति बंसल फांसी के फंदे पर लटक गई। पुलिस ने एफएसएल की मदद से घटना स्थल की भी जांच की है। शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 45/26 कायम कर लिया है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: सात साल के बच्चे की ऐसे हुई मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!