Bhopal News: साप्ताहिक हाट बाजार में हुई घटना की नौ दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

भोपाल। कारोबारों के दोनों पंजों पर लोडिंग वाहन का पहिया चढ़ गया। घटना नौ दिन पहले भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर स्थित साप्ताहिक हाट बाजार में हुई थी। जिसमें पत्नी की तरफ से पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इधर, गोविंदपुरा थाना पुलिस ने भी लोडिंग ऑटो से हुई टक्कर के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
साप्ताहिक् हाट में बेचता है अगरबत्ती
टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस के अनुसार हादसे में शारदा यदु (Sharda Yadu) के दोनों पंजों में फ्रैक्चर भी हो गया है। वे कमला नगर स्थित सुदामा नगर (Sudama Nagar) के पास जीवन ज्योति अस्पताल (Jeevan Jyoti Hospital) के पास रहते हैं। सड़क हादसा 1 नवंबर की शाम लगभग सवा चार बजे हुआ था। आरोपी वाहन चालक रवि साहू है। वह साप्ताहिक हाट में लगने वाली दुकानां को यहां-वहां ले जाने का काम करता है। हादसे में जख्मी शारदा यदु हाट बाजार में अगरबत्ती बेचने का काम करते हैं। उनकी तरफ से थाने में पहुंची पत्नी रश्मि यदु (Rashmi Yadu) ने प्रकरण 914/26 दर्ज कराया है। घायल को जेपी अस्पताल से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इधर, गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस ने 25 वर्षीय पार्थ दशोरे (Parth Dashore) की शिकायत पर सड़क हादसे का प्रकरण 1066/26 दर्ज किया। वह रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप में रहते हैं और प्रायवेट नौकरी करते हैं। हादसा 9 नवंबर की रात लगभग दस बजे बजरंग मार्केट (Bajrang Market) में हुआ। पार्थ दशोरे के साथ बाइक (Bike) में अंकुश मालवीय (Ankush Malviya) था। जबकि दूसरी बाइक में नीरज मारण (Neeraj Maran) और जय पटेल (Jai Patel) भी थे। तीनों भोजन करके घर लौट रहे थे। जैसे ही पद्मनाभ नगर के सामने पहुंचे तो लोडिंग ऑटो ने नीरज मारण की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोट आई है। जय पटेल और नीरज मारण को एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया है। नीरज मारण को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।