Bhopal News: प्रकरण दर्ज कर दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

भोपाल। अंकुर काम्पलेक्स के पास दो युवकों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने एक युवक को रोककर सिर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज इलाके की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ पहले से प्रकरण दर्ज हैं।
सिर पर लगा चाकू का वार
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार हमले में शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) निवासी आशीष परमार (Ashish Parmar) घायल है। वह 08—09 नवंबर की दरमियानी रात करीब दो बजे अपने दोस्त वीरेंद्र भावर (Virendra Bhawar) के साथ अंकुर कॉम्प्लेक्स (Ankur Complex) के पास से गुजर रहे थे। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले रिषभ वर्मा (Rishabh Verma) ने आवाज देकर उन्हें रोक लिया। उसके साथ नवरात्रि के दौरान विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरु हो गई। आरोपी रिषभ वर्मा ने अपने साथी राज चौहान के साथ मिलकर हमला किया। जिसमें वीरेंद्र भावर के सिर पर चाकू (Knife) के वार लगे हैं। उसको नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आशीष परमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 785/26 दर्ज किया है। आरोपी रिषभ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जोमैटो में डिलीवरी का काम करता है, जबकि दूसरा आरोपी राज चौहान (Raj Chauhan) निजी नौकरी करता है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।