Bhopal News: भाजयुमो महामंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया पर ट्वीट होते ही कलेक्टर ने जांच कमेटी बनाई, भाजपा नेता की मौत दो विभागों के बीच बनी पहेली, पुलिस ने तीन विभागों को पत्र लिखकर बिजली के पोल की मांगी जानकारी, निगम ने भोपाल मेट्रो प्रबंधन पर जिम्मेदारी डाली,जिला बार एसोसिएशन ने थाने में सौंपा ज्ञापन

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के महामंत्री दिव्य ऋषि तिवारी की मौत पर दुख जताया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। घटना को हृदय विदारक बताते हुए जांच करने के आदेश देने का ऐलान किया। इधर, इस मामले में तीन विभागों के बीच तलवारें खींच गई है। दरअसल, जिस बिजली के खंभे से करंट लगा उसके रखरखाव को लेकर नोडल एजेंसी तय नहीं हो सकी। इधर, जिला बार एसोसिएशन की तरफ से भी 28 सितंबर की शाम थाने को ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा विधायक समेत कई नेताओं ने जताया दुख

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने लिखा है कि घटना हृदय विदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति सहानुभूति रखता हूं। मैंने प्रशासन को जांच करने के लिए बोला है। इसके बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। दिव्य ऋषि तिवारी (Divya Rishi Tiwari) भाजयुमो के काफी सक्रिय पदाधिकारियों में शामिल थे। वे निकट भविष्य में अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदारी भी कर रहे थे। उनके निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और युवा मोर्चा की तरफ से कई नेताओं ने शोक जताया। घटना के प्रति चिंता जताते हुए सोशल मीडिया में काफी संदेश प्रसारित होने लगे। भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी (Bhagwan Das Sabnani) समेत कई नेताओं की तरफ से परिजनों से मिलकर शोक जताया गया। इधर, एमपी नगर (MP Nagar) थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा (TI Jai Hind Sharma) ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी (PWD), भोपाल मेट्रो (Bhopal METRO) के अलावा नगर निगम (Nagar Nigam) से पत्राचार किया गया है। अभी बिजली के खंभे के नोडल एजेंसी की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इधर, घटना के विरोध में 28 सितंबर की शाम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र रावत (Devendra Rawat) की अगुवाई में एमपी नगर थाने को ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बस ने नैक्सान कार को टक्कर मारी

यह है पूरा मामला

Bhopal News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार पत्रकार कॉलोनी, टीटी नगर (TT Nagar) निवासी दिव्य ऋषि तिवारी जिला कोर्ट में वकालत करते थे। उनके पिता आनंद तिवारी (Anand Tiwari) वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। जबकि बड़े भाई दिव्य अंकुर तिवारी (Divya Ankur Tiwari) प्रोफेसर हैं। 27 सितंबर को दिव्यऋषि परिवार के साथ डीबी मॉल (DB Mall) गए थे। 27 सितंबर रात करीब आठ बजे सभी मॉल की तरफ जा रहे थे। डिवाइडर पर चढ़कर उन्होंने जैसे ही खंभा पकड़ा तो उन्हें जोरदार करंट लग गया। यह झटका साथ में मौजूद पत्नी को भी लगा था। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर खड़े हवलदार जगदीश दांगी (HC Jagdish Dangi) ने उन्हें सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश भी की गई थी। हवलदार ही उन्हें नर्मदा ट्रॉमा अस्पताल (Narmada Trauma Hospital) ले गए। वहां से चिकित्सकों ने भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) ले जाने के लिए बोला। 27 सितंबर की रात पौने ग्यारह बजे एमपी नगर थाने में मृत होने की रिपोर्ट भोपाल एम्स ने दर्ज कराई। जिसके बाद एमपी नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई। एमपी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 23/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिया के नीचे लाश मिली
Don`t copy text!