Bhopal News: रेलवे अधिकारी के सूने मकान का ताला चोरों ने चटकाया

Share

Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल चोरों ने समेटा, अस्पताल में भर्ती मां का इलाज कराने गया था परिवार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रेलवे अधिकारी के सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। यह वारदाकत भोपाल (Bhopal News)  शहर के निशातपुरा इलाके में हुई है। घर में चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने के बाद सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल चोर बटोर ले गए। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

तीन इंटर लॉक तोड़कर घर में घुसें चोर

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना करोद के नजदीक राजवंश कॉलोनी (Rajvansh Colony) में हुई। यहां प्राण सक्सेना (Pran Saxena) पिता स्वर्गीय सुनील सक्सेना उम्र 29 साल रहते हैं। वे भारतीय रेलवे (Indian Railway) में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (Senior Section Engineer) के पद पर पदस्थ हैं। उनकी वयोवृद्ध मां मंजु सक्सेना (Manju Saxena) की 26 सितंबर की रात तबीयत बिगड़ गई थी। जिस कारण पूरा परिवार मिसरोद स्थित सागर मल्टी हॉस्पिटल (Sagar Multi Hospital) लेकर उन्हें पहुंचा। डॉक्टरों ने वृद्धा को भर्ती कर लिया था। जिस कारण पत्नी वैष्णवी सक्सेना (Vaishnavi Saxena)  भी वहीं ठहर गई थी। 28 सितंबर की सुबह उन्हें पड़ोस में रहने वाली महिला रजनी ने फोन करके चोरी होने की जानकारी दी। चोर लोहे के गेट में लगा ताला काटकर भीतर घुसे थे। इसके बाद दरवाजों में लगे तीन इंटर लॉक तोड़कर घर में तलाशी लेने के बाद तीन घड़ी, पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात, भगवान के पास रखे चांदी के गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, दस के नोट की गड्डी के अलावा नकदी ले गए। पुलिस ने अभी चोरी गए संपत्ति की कीमत नहीं बताई है। हालांकि चोरी गया माल डेढ़ लाख से ज्यादा का बताया जा रहा है। निशातपुरा थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदेहियों की तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: सौलह फीट से अधिक ऊंचाई की मूर्ति चल समारोह में नही होगी शामिल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!