Bhopal Fraud News: इटारसी में पुश्तैनी जमीन से 250 ग्राम सोना निकलने का दिया था झांसा, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी

भोपाल। किसान को सोने की दो असली गिन्नी दिखाकर जालसाज ने अपने पास रखे 250 ग्राम सोना बेचने का सौदा करके पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। भेापाल (Bhopal Fraud News) शहर की श्यामलाहिल्स थाना पुलिस ने इस मामले में 27 सितंबर को जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। शातिर ठग को 28 सितंबर की दोपहर हिरासत में भी ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जीजा से पैसा उधार लेकर दिया
श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार साकिब अनवर पिता स्वर्गीय अनवर शाह खां तलैया (Tallaiya) थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनकी परवलिया सड़क में खेती की जमीन है। वहां काम करते वक्त आरोपी दिनेश मोरे (Dinesh More) उनसे टकराया था। वह खेत में कई बार काम कर चुका था। इसलिए साकिब अनवर (Saqib Anwar) उसे पहचानते थे। आरोपी 23 सितंबर को उन्हें श्यामला हिल्स स्थित अहाता रुस्तम खां में टकराया। यहां किसान की दीदी और जीजा रहते हैं। उसने सोने की दो गिन्नी (Gold Coin) दिखाकर सौदा करने के लिए बोला। उसका कहना था कि उसके पास 250 ग्राम ऐसे गिन्नी है। यकीन दिलाने के लिए आरोपी उनके साथ बैरागढ़ में सुनार की दुकान भी ले गया। वहां पड़ताल में वह असली पाया गया। इसके बाद सौदा पांच लाख रुपए में तय किया गया। पीड़ित किसान ने जीजा से पैसा उधार लेकर उसे दिया। जिसके बाद वह उन्हें कार से इटारसी (Itarsi) के पास भौरा गांव ले गया। वहां आरोपी दिनेश मोरे उनसे बोला कि वह दादा के पास रखे गिन्नी लेकर आएगा। उन्हें वहीं रुकने के लिए बोलकर वह चला गया। करीब चार घंटे बाद भी वह नहीं लौटा तो फोन लगाया गया। फोन भी बंद आने पर उन्हें शंका हुई तो उस आरोपी की तलाश अपने स्तर पर की गई। इसके बाद श्यामला हिल्स थाने में मामला पहुंचा। पुलिस ने जांच के बाद 27 सितंबर को जालसाजी का प्रकरण 212/26 दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी नीलम पटवा (TI Neelam Patwa) ने बताया कि आरोपी दिनेश मोरे को 28 सितंबर की दोपहर गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह दो असली सोने की गिन्नी कहां से लेकर आया था। उसे 29 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी के कब्जे से नकदी भी बरामद कर ली गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।