Bhopal Cyber Fraud: बिना पासवर्ड और लिंक के खाता कर दिया खाली

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों के खातों से करीब एक लाख 10 हजार रुपए निकालने के मामले में प्रकरण दर्ज हुए हैं। इस संबंध में प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के ऐशबाग और निशातपुरा थाने में प्रकरण भेजे गए। पुलिस ने जिन खातों में रकम पहुंची थी उन्हें फ्रीज कर दिया है। इसमें एक मामले में किसी तरह का पासवर्ड और लिंक पर भी क्लिक नहीं किया गया। इसके बावजूद खाता खाली हो गया।
न फोन आया और न कोई पासवर्ड
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने 40 वर्षीय लुकमान बेग (Lukman Baig) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 382/26 दर्ज किया। वे बाग फरहत अफजा में रहते हैं। उनके खाते में 1 सितंबर को उनके भाई नौमान बेग (Noman Baig) ने दो लाख, 80 हजार रुपए जमा कराए थे। वे उस वक्त श्यामपुर से भोपाल आ रहे थे। उन्हें रास्ते में एक करके खातों से पैसा निकलने का मैसेज आने लगा। जबकि उनके पास न फोन आया और न किसी को पासवर्ड बताया। उनके खाते से जालसाजों ने 70 हजार रुपए निकाल लिए थे। जालसाजी का दूसरा प्रकरण 788/26 निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने दर्ज किया। शिकायत एलेक्जेंडर कॉलोनी (Alexander Colony) में रहने वाले 42 वर्षीय सुमित पटेल (Sumit Patel) ने दर्ज कराई। वे मूलत: इंदौर (Indore) के रहने वाले हैं। वे लालघाटी स्थित सांघी ब्रदर्स (Sanghi Brothers) में नौकरी करते हैं। उनके खाते से 19 अगस्त को करीब 40 हजार रुपए निकल गए। रकम निकलने से पूर्व उनका फोन हैंग हुआ और आधा घंटा के लिए बंद हो गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।