Bhopal News: ज्योति शॉपिंग काम्पलेक्स की पांच दुकानों पर पुलिस की दबिश

Share

Bhopal News: विदेशी कंपनियों के स्थानीय स्तर पर बन रहे उत्पादों पर ट्रेड मार्क लगाकर बेचने का मामला, कारोबारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े Commercial enter एमपी नगर (Bhopal News) में स्थित ज्योति शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर पुलिस ने छापा मारा। यह छापा मुंबई से पड़ताल करने के बाद जांच रिपोर्ट के साथ एक प्रतिनिधि मंडल की शिकायत पर कार्रवाई की गई। यहां मोबाइल कंपनियों के बड़े उत्पादों के ट्रेड मार्क का इस्तेमाल करके स्थानीय स्तर पर तैयार माल खपाया जा रहा था। पुलिस ने पांच दुकान मालिकों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एप्पल कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली एसेसरीज

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार एमपी नगर जोन-1 स्थित ज्योति कॉम्प्लेक्स (Jyoti Shopping Complex) की पांच मोबाइल दुकानों (Mobile Shops) पर एप्पल कंपनी (Apple Company) की नकली एसेसरीज बेचे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दुकानों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने एप्पल के नाम से बेचे जा रहे 1910 बैक कवर, 12 ईयरफोन, 22 यूएसबी केबल, 15 एडाप्टर, चार बैक ग्लास और 10 चार्जर बरामद किए। बरामद सामान की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने पांच दुकानों के संचालकों और कर्मचारियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत प्रकरण 350/26 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अहमदाबाद, गुजरात (Gujrat) निवासी 47 वर्षीय विशाल सिंह जडेजा (Vishal Singh Jadeja) मुंबई की ब्रिफिंग आईपी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Briefing IP Services Private Limited) में ऑपरेशन मैनेजर हैं। उन्होंने शिकायत में बताया था कि ज्योति कॉम्प्लेक्स की कुछ दुकानों पर एप्पल कंपनी के नाम से नकली एसेसरीज बेची जा रही हैं। पुलिस ने शिवम मोबाइल (Shivam Mobile) की दो दुकानों, मोबाइल एरेना, जैन मोबाइल (Jain Mobile) और न्यू श्रीजी मोबाइल (New Shriji Mobile) पर एक-एक कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में एप्पल के नाम वाली एसेसरीज मिलीं। पुलिस ने शिवम मोबाइल के राहुल और हर्ष बिनानी (Harsh Binani), मोबाइल एरेना के सुनील सिंह (Sunil Singh) , जैन मोबाइल के कमलेश लांजेबार (Kamlesh Lanjebar) और न्यू श्रीजी मोबाइल के अविनेश जैन (Avinash Jain) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हर्ष बिनानी के खिलाफ पुलिस पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है।इसके बावजूद वह हमेशा बचकर आ जाता है। पुलिस के मुताबिक मुंबई की कंपनी को लंबे समय से इन दुकानों पर एप्पल कंपनी के नाम पर नकली एसेसरीज बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान में आया ग्राहक बाथरूम में नहा रही महिला को देखने पहुंचा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!