Bhopal News: रिश्ते की बात घर पर पहुंची तो जाति से अपमानित करके प्रस्ताव को ठुकराया, सरकारी विभाग का थाने पहुंचा मामला, प्रकरण दर्ज

भोपाल। सरकारी संस्थान के एक अधिकारी और उनके सबोर्डिनेट के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला थाने पहुंचा है। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की परवलिया सड़क थाना पुलिस ने ज्यादती और एट्रो सिटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि ज्यादती करने वाला अधिकारी है। जिसने प्रेम का इजहार करते हुए शादी करने का झांसा दिया था। इसके बाद उसकी जाति को अपमानित करते हुए शादी से इंकार कर दिया।
जाति का बहाना बनाकर शादी से किया इंकार
परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 42 साल है जो कि गोविंदपुरा में रहती है। उसका दफ्तर परवलिया सड़क में हैं। उसी कार्यालय में आरोपी भी नौकरी करता है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। जिस कारण उसने प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। यह घटना अगस्त, 2025 में हुई थी। उस वक्त वह उसे घुमाने के बहाने ग्राम मोरगा भी ले गया था। यहां उसका पुश्तैनी मकान भी है। इसके बाद आरोपी ने कई होटल (Hotel) में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। यह सिलसिला लगभग एक साल तक चला था। इसके बाद आरोपी का कहना था कि उसकी जाति के कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी का पक्ष अभी जानना बाकी है। जिसके बाद वस्तुस्थिति सामने आ सकेगी।परवलिया थाना पुलिस ने प्रकरण 160/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।