Bhopal News: दो युवकों ने फांसी लगाई तो तीसरे ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह किया

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इनमें दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई है। जबकि तीसरे व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह किया है। घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया, निशातपुरा और शाहपुरा थाना क्षेत्र की है।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय राम तिवारी (Ram Tiwari) पिता दिलीप तिवारी ने फांसी लगाई है। वह मूलत: रीवा (Rewa) जिले का रहने वाला था। फिलहाल खुशीपुरा (Khushipura) में नाना गिरजाशंकर अवस्थी (Girjashankar Awasthi) के मकान में वह रह रहा था। उसे 03 नवंबर की रात करीब 11 बजे फंदे पर लटका पाया गया। इधर, निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र के करोद स्थित नवीबाग में 44 वर्षीय रघुवीर उर्फ अन्ना (Raghuveer@Anna) पिता कैलाश जाटव ने 03 नवंबर की रात फांसी लगाई है। पुलिस को दोनों घटनाओं में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या को लेकर अभी कोई ठोस वजह पुलिस को पता नहीं चली है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।
पत्नी ने शराब पीने से रोका था
वहीं शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर (Indira Nagar) मल्टी में एक व्यक्ति ने पेट्रोल (Petrol) डालकर आत्मदाह कर लिया। घटना 31 अक्टूबर को हुई थी। जिसमें 44 वर्षीय संतोष परिहार (Santosh Parihar) बुरी तरह से झुलस गया था। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। उसे शराब पीने की बुरी लत थी। उसी बात को लेकर घटना वाले दिन उसकी पत्नी के साथ नोकझोक हुई थी। वह उस वक्त चला गया और नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी से विवाद करते हुए उसने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया। उसको बचाने का भी प्रयास किया गया। उससे पहले उसने माचिस शरीर में लगा दिया। इलाज के दौरान भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में संतोष परिहार की 03 नवंबर सुबह दस बजे मौत हो गई। शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 44/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।