Bhopal News: युवक से मोबाइल छीना

Share

Bhopal News: मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों ने दिया घटना को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर मोबाइल झपटमारी की घटना हुई है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र का है। इससे दो दिन पूर्व शाहपुरा इलाके में भी न्यूज एजेंसी के पत्रकार से मोबाइल छीना गया था। पुलिस को अभी तक संदिग्धों का सुराग नहीं मिला है।

कैफे से घर आते समय हुई वारदात

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार घटना 02 नवंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। थाने में शिकायत 03 नवंबर की रात लगभग पौने बारह बजे दर्ज 800/26 कराई गई। पीड़ित 25 वर्षीय रिषभ तिवारी (Rishabh Tiwari) है जो कि निजी संस्था में काम करते हैं। वे मूलत: मऊगंज जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल इंडस टाऊन (Indus Town) स्थित नटराज कॉलोनी (Natraj Colony) में किराए से रहते हैं। घर के वक्त वे चाय चार कैफे से वापस घर की तरफ लौट रहे थे। तभी बाइक सवार ने उनसे आईफोन (IPhone) छीन लिया। इस रिपोर्ट दर्ज होने से दो दिन पहले 01 नवंबर की रात शाहपुरा (Shahpura) इलाके में पत्रकार संदीप सिंह (Sandeep Singh) से भी मोबाइल छीना गया था। वे भी बातचीत करते हुए किराना दुकान में खरीददारी करने जा रहे थे। पुलिस को अभी तक सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gang Rape Case: तलाकशुदा बहन का एसडीएम भाई पर गैंग रेप का आरोप

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!