Bhopal News: वृद्ध से जेवरात भरा पिट्टू बैग निकालकर भागे तीन बदमाश

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना,पीड़ित का एफआईआर दर्ज नहीं होने पर आपत्ति नहीं

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। वयोवृद्ध के पास रखा पिट्टू बैग तीन बदमाश ले गए। जिसमें लाखों रुपए के जेवरात होने का दावा किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें तीन संदेही बैग लेकर भागते दिख रहे हैं।

वृद्ध के साथ ऑटो में सवार थे तीनों बदमाश

इस मामले में बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया है। घटना 12 जुलाई की सुबह लगभग आठ बजे प्रधान मंडपम (Pradhan Mandapam) तिराहे के नजदीक हुई थी। इस मामले में राम नरेश पटेल (Ram Naresh Patel) ने बताया कि बैग (Bag) उनके 71 वर्षीय पिता मोतीलाल पटेल (Motilal Patel) के पास था। वे रीवा से भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station)  उतरे थे। जिसके बाद वे पेबलवे कॉलोनी (Pebble Bay Colony) में रहने वाले छोटे बेटे के पास जा रहे थे। जबकि उनके पास पल्लवी नगर (Pallavi Nagar) में रहने वाले बड़े बेटे की पत्नी सविता पटेल (Savita Patel) के जेवरात थे। वृद्ध ऑटो (Auto) में सवार थे। जिनके साथ संदेही भी बैठे थे। इस संबंध में थाने में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। राम नरेश पटेल ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रकरण की बजाय घटना करने वाले आरोपियों को दबोचना हैं। इसके लिए वे पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूर की फांसी पर लटकी मिली लाश 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!