Bhopal News: आटा न देने के विवाद से घर की तीन जिंदगियां हो गई शांत

Share

Bhopal News: भाभी ने की थी देवर से देवरानी की शिकायत, महिला ने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी पीया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। घर में आटा नहीं देने की मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि महिला समेत दो मासूम बच्चों की जिंदगियां शांत हो गई। यह हृदय विदारक घटना भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी इलाके में हुई। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस की तरफ से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आटा न देने को लेकर पति ने डांटा था

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना अरवलिया गांव में हुई है। जिसमें 37 वर्षीय रुखसाना बी (Rukhsana Bee) का पति फईम मुस्लिम समाज में धार्मिक शिक्षा देने के साथ मैकेनिक की दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बेटी रुकैया और दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले आठ वर्षीय बेटा फैजल भी थे। फईम के छोटे भाई और उसकी पत्नी करीब दो महीने पहले घर लौटे थे। उसके बाद से ही घर के परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बनने लगी थी। घटना 20 नवंबर को शुरु हुई थी। रुखसाना बी की देवरानी ने उससे आटा मांगा था। आटा कम होने की बात बताते हुए उसने सहयोग करने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर भाभी-देवरानी के बीच तनातनी हो गई। यह बात फईम को पता चली तो उसने रुखसाना बी को फटकार लगा दिया। अगले दिन फईम दुकान चला गया। दोपहर में रुखसाना ने दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर घर आ गई। उन्हें खाना देने के बाद गेहूं में रखने वाली जहरीली गोली भोजन के साथ उन्हें दे दिया। इसके अलावा उसने भी जहर खा लिया।

यह भी पढ़ें:   एम्बुलेंस की आड में तस्करी

पड़ोसियों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

शाम के समय घर के भीतर से बच्चों की चीखें सुनकर पड़ोसियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। दरवाजा भीतर से बंद था इसलिए पड़ोसियों ने बडी मशक्कत के बाद प्रवेश किया। तीनों गंभीर हालत में थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। वहां 21 नवंबर देर रात तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि रुखसाना बी का स्वभाव आक्रोश वाला था। पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर दोनों के बीच कई दिनों तक बातचीत भी नहीं होती थी। पुलिस पति, देवरानी, मायके पक्ष और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!