Bhopal Fraud News: फर्जी नीलामी नोटिस देकर कारोबारियों से ऐंठ लिए साढ़े 23 लाख रुपए से ज्यादा की रकम, निगम कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद चार व्यक्तिया के खिलाफ दर्ज हुआ जालसाजी का मामला

भोपाल। नगर निगम की तरफ से निर्माण किए गए व्यवसायिक काम्पलेक्स में दुकान आवंटन कराने का झांसा देकर कारोबारियों से करीब साढ़े 23 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ऐंठ ली गई। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इसके लिए चार जालसाजों ने बकायदा फर्जी नोटशीट और नीलामी नोटिस बनाकर कारोबारियों को झांसे में लिया। यह मामला तत्कालीन निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के पास पहुंचा तो उन्होंने कोतवाली थाने को कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
नीलामी की बोली के लिए किया फर्जी कॉल
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच एसआई हेमंत पाटील (SI Hemant Patil) की तरफ से की गई। निगम की तरफ से नादरा बस स्टेंड (Nadra Bus Stand) पर नया निर्माणाधीन व्यवसायिक काम्पलेक्स बनाया है। इसमें ही दुकान दिलाने का झांसा इतवारा (Itwara) निवासी दीपक अग्रवाल (Deepak Agrawal) पिता कैलाश चंद्र अग्रवाल, शांति नगर (Shanti Nagar) निवासी विजय अग्रवाल (Vijay Agrawal) पिता कमल किशोर अग्रवाल और पटेल नगर (Patel Nagar) निवासी मुकेश शर्मा (Mukesh Sharma) पिता रामगोपाल शर्मा को दिया गया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में नीरज चौरसिया (Neeraj Chaurasiya), अबरार, दिलीप जैन (Dilip Jain) और आलम उद्दीन (Alam Uddin) को आरोपी माना गया है। यह शिकायत 17 अक्टूबर को हुई थी। तीनों कारोबारियों ने अलग-अलग तारीखों में आरोपियों को राशि का भुगतान किया था। आरोपी दिलीप जैन (Dilip Jain) भी कारोबारी है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। सबसे पहले उनके ही जरिए व्यापारियों को दुकान (Shop) दिलाने का झांसा दिया गया था। आरोपी ने भूतल की दुकान 38 लाख रुपए में मिलने का लालच दिया थ। इसके लिए पांच लाख रुपए का कमीशन मांगा गया था। आरोपी दिलीप जैन का कहना था कि यह कमीशन की रकम निगम कर्मचारी आलम उद्दीन के जरिए अफसरों तक पहुंचेगी।
रकम लेने के बाद आरोपियों की तरफ से निविदा की तारीखें आगे बढ़ाई जाती रही। जब कारोबारियों ने तत्कालीन निगम आयुक्त संस्कृति जैन (Nigam Commissioner Sanskriti Jain) से मुलाकात की तो पता चला कि इस तरह की कोई योजना निगम की नहीं हैं। उन्होंने बताया कि आलम उद्दीन नाम का कोई व्यक्ति निगम का कर्मचारी भी नहीं हैं। आरोपियों ने यकीन दिलाने के लिए एक महिला की मदद से नीलामी की बोली के लिए फर्जी फोन भी लगाया था। पुलिस ने बैंकों से हुए लेन-देन और फोन लगाने वाली महिला के संबंध में जानकारी जुटा ली है। फिलहाल चार आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण 317/26 दर्ज किया है। जिन्होंने तीन व्यापारियों से सांठगांठ करके 23 लाख, 65 हजार रुपए ऐंठ लिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य पीड़ितों के सामने आने की अटकलें हैं।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।