Bhopal News: बाजार से लौटकर उठाया आत्मघाती कदम, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, मोबाइल की जांच कर रही पुलिस

भोपाल। बीसीए की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र में हुई है। आत्महत्या से पूर्व छात्रा अपनी मां के साथ बाजार गई थी। वहां से लौटकर उसने यह कदम उठाया।
मां के साथ गई थी मार्केट
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना नेहरु नगर (Nehru Nagar) स्थित गोमती कॉलोनी (Gomti Colony) में हुई। आत्महत्या अनुष्का पांडे (Anushka POandey) ने किया है। उसके बीएसएनएल (BSNL) में नौकरी करने वाले पिता मनोज पांडेय (Manoj Pandey) का दस साल पहले निधन हो चुका है। अनुष्का पांडे बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। परिवार पिता की पेंशन से ही चलता था। 21 नवंबर को अनुष्का अपनी मां के साथ मार्केट गई थी। दोपहर करीब तीन बजे दोनों घर लौट आईं। इसके बाद अनुष्का अपने कमरे में चली गई। शाम करीब पांच बजे मां ने उसे कमरे से बाहर आने के लिए आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मर्ग 43/26 कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने जांच के लिए अनुष्का पांडे के मोबाइल (Mobile) की जांच के लिए सायबर क्राइम को भेजने की तैयारियां शुरु कर दी है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।