Bhopal News: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी ने कमिश्नर को किया था टैग

भोपाल। कार में चढ़कर जान जोखिम में डालने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया में 19 नवंबर की रात वायरल हुआ था। इसे पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को पूर्व डीजीपी छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया (Bhopal News) में टैग किया था। जिसकी जांच में पता चला कि घटना राजगढ़ जिले की है। पुलिस ने वहां मामला भेज दिया है।
नशे की हालत में कर रहा था स्टंट
पुलिस के अनुसार सफेद रंग की कार (Car) सड़क पर बिना चालक के घूमती दिखाई दे रही थी। उसकी छत पर चढ़कर एक युवक खड़ा होकर करतब दिखा रहा था। यह सबकुछ रील (Reel) बनाने के लिए किया गया था। इस कारण उस युवक के साथ अन्य वाहन चालकों की जान को खतरा था। भोपाल पुलिस ने वीडियो (Video) की पड़ताल की तो पता चला कि घटना राजगढ़ (Rajgarh) जिले के कोतवाली (Kotwali) थाना क्षेत्र की है। कार भी राजगढ़ जिले में पंजीकृत मिली। इसके बाद भोपाल पुलिस ने राजगढ़ कोतवाली पुलिस को वीडियो और घटना की जानकारी साझा की। स्थानीय पुलिस ने आरोपी वाहन चालक मुकेश तंवर (Mukesh Tanwar) की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि स्टंट के दौरान आरोपी शराब के नशे की हालत में भी था।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।