Bhopal News: बिजली के पोल से टकराकर डंपर घर में घुसा

Share

Bhopal News: जोरदार शॉर्ट सर्किट के बाद इलाके की गुल हुई बिजली, दुर्घटना में नहीं हुई जनहानि

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार डंपर बिजली के पोल से टकराने के बाद घर में घुस गया। यह भीषण दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई। इधर, बिलखिरिया में क्रेन के लापरवाह चालक के कारण दो कारें आपस में टकरा गई। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

डंपर टकराने के कारण घर की दीवार टूट गई

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम मेंडोरी के पास सरकारी स्कूल के नजदीक बिजली के पोल से तेज रफ्तार डंपर (Dumper) एमपी-04-एचई-2416 ने टक्कर मार दी। उसका चालक काफी नशे की हालत में था। पोल से टकराने के बाद डंपर विकास मारन (Vikas Maran) पिता फूलसिंह मारन उम्र 32 साल के घर में घुस गया। यह दुर्घटना 12—13 जुलाई की दरमियानी रात डेढ़ बजे हुई थी। घर में टकराने के कारण दीवार टूट गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, दुर्घटना के कारण मकान को भारी नुकसान पहुंचा हैं। रातीबड़ थाना पुलिस ने प्रकरण 268/26 दर्ज कर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्रेन की टक्कर से दो कारें आपस में टकराई

इधर, बिलखिरिया (Bilkhiria) स्थित झागरिया गांव के पास क्रेन (Crane) एमपी-41-जेडई-8829 के चालक ने 12 जुलाई की रात साढ़े दस बजे कार (Car) एमपी-04-वायक्यू-0151 को पीछे से टक्कर मार दी। कार को रोमी आनंदानी पिता लीलाधर आनंदानी उम्र 29 साल चला रहे थे। वे बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित सुरेंद्र पैलेस (Surendra Palace) में रहते हैं। घटना के वक्त उनके साथ कार में दोस्त दिगराज, राहुल और विशाल भी थे। सभी अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) होते हुए घर की तरफ जा रहे थे। क्रेन टकराने के कारण रोमी आनंदानी (Romi Anandani) अपने वाहन में संतुलन नहीं रख सके। जिस कारण उनकी कार आगे चल रही दूसरी कार एमपी-04-वायवाय-1985 से टकरा गई। कार को सौरभ राजपूत (Saurabh Rajput) चला रहे थे। दोनों कार के बंपर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पहली कार में सवार विशाल को कान के पास चोट आई है। बिलखिरिया थाना पुलिस ने आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ प्रकरण 211/26  दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिटायर्ड भेल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!