Bhopal Fraud News: पहले बिल्डर फिर लिफ्ट लगाने वाली कंपनी ने दिया धोखा

Share

Bhopal Fraud News: आईएफएस से रिटायर्ड डबास ने दर्ज कराया जालसाजी का मुकदमा

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सरस्वती नगर में स्थित हाईराइज मल्टी मुस्कान हाईट्स में लिफ्ट न लगाने का विवाद आखिरकार भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के टीटी नगर थाने पहुंच गया। इस मामले में आईएफएस से रिटायर्ड आजाद सिंह डबास ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कराया है। यह एफआईआर दो दिन पूर्व दर्ज हुई है, जिसे मीडिया से पुलिस ने छुपाया है। बहुमंजिला भवन में फ्लैट खरीदने वाले पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें पहले बिल्डर ने ठगा इसके बाद अब लिफ्ट लगाने वाली कंपनी के संचालक ने धोखा दिया है।

लिफ्ट लगाने का सौदा नौ लाख रूपए में तय हुआ

जानकारी के अनुसार 69 वर्षीय आजाद सिंह डबास (Azad Singh Dabas) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता भी रहे हैं। वे पर्यावरण और वन से जुड़े विषय में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जवाहर चौक स्थित सरस्वती नगर (Saraswati Nagar) के नजदीक मुस्कान हाईट्स (Muskan Heights) में फ्लैट खरीदे थे। इस हाईराइज मल्टी को ओम शांति बिल्डर्स (Om Shanti Builders) के संचालक राजेश जैन (Rajesh Jain) ने बनाया था। वह जब निर्माण कर रहे थे तब फ्लैट के रहवासियों के लिए लिफ्ट (Lift) लगाने का वादा किया था। इसके बदले में उन्होंने फ्लैट खरीदने वालों से 50—50 हजार रुपए अतिरिक्त भी लिए थे। लेकिन, जब कब्जा दिया गया तो उसमें लिफ्ट नहीं मिली थी। जिस कारण सारे ग्राहक उपभोक्ता फोरम चले गए थे। यहां से एक साल पहले बिल्डर को 14 लाख रुपए का भुगतान वापस करने का आदेश हुआ था। जिसमें बिल्डर ने अभी तक सिर्फ 11 लाख रुपए वापस किए हैं। इसी रकम से डबास ने मल्टी में लिफ्ट लगाने के लिए एएनएस एलिवेटर्स कंपनी (ANS Elevators Company) से संपर्क किया। जिसके संचालक सूफियान सिद्दीकी (Sufiyan Siddiqui) हैं। उन्होंने 408 किलोग्राम वजनी चार लोग का भार वहन करने वाली लिफ्ट का कोटेशन देकर करीब नौ लाख रुपए में सौदा तय किया। जिसकी किस्त में जनवरी, 2026 से लेकर फरवरी, 2026 के बीच पांच लाख, 35 हजार रुपए से ज्यादा का भुगतान किया। जब लिफ्ट इंस्टाल हुई तो पता चला कि लिफ्ट में दो व्यक्तियों की ही क्षमता है। इसके अलावा उनमें लगने वाले कई उपकरण भी उन्होंने इंस्टॉल करने के बाद निकाल लिए है। दो महीने से विरोध करने पर अब उन्होंने फोन ही उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने भी नोटिस देकर सूफियान सिद्दीकी को बुलाया था। जब वे हाजिर नहीं हुए तो टीटी नगर पुलिस ने 10 जुलाई को गबन का प्रकरण दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे पटरी पर मिली लाश 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!