Bhopal Gun Shot: आधा घंटा के भीतर दो थाना क्षेत्रों में निगरानी बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल भी हुई बरामद

भोपाल। राजधानी में एक-एक करके दो स्थानों पर गोलियां चलाकर भोपाल (Bhopal News) शहर की पुलिस को चुनौती देने वाले नौ व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो निगरानी बदमाश भी है जिनका जनता से माफी मांगते हुए जुलूस भी निकाला गया। आरोपियों के खिलाफ टीटी नगर और कमला नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था।
हवाई फायर के पीछे थी वर्चस्व की कहानी
टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस के अनुसार आरोपियों को सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने टीटी नगर स्थित पत्रकार कॉलोनी (Patrakar Colony) के नजदीक रहने वाले राहुल शर्मा (Rahul Sharma) के घर पर गोलियां चलाई थी। कुछ देर बाद कमला नगर (Kamla nagar) थाना क्षेत्र की अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) मल्टी में भी गोलियां चलाई। दोनों घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस को मौके से 7.65 एमएम के दो और टीटी नगर में एक खाली खोखा मिला था। हवाई फायर के पीछे पुरानी रंजिश और इलाके में वर्चस्व का विवाद सामने आया है। कमला नगर क्षेत्र में सचिन उर्फ बच्चा (Sachin@Bachcha) के साथ मारपीट कर हिस्ट्रीशीटर अजय गोलाईत (History-Sheeter Ajay Golait) की पत्नी पर फायरिंग की गई थी। कमला नगर और टीटी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद राहुल निरापुरे (Rahul Nirapure)\, बाबूराम उर्फ अमित डोंगरे (Baburam@Amit Dongre) , निलेश रजक (Nilesh Rajak) , संदीप अहिरवार (Sandeep Ahirwar) , अंकुर रजक (Ankur Rajak) , हिमांशु पवार (Himanshu Pawar) , अंकित खंडेलवाल (Ankit Khandelwal) , किशोर बागड़े (Kishore Bagde) और रोहित सालवे (Rohit Salve) को गिरफ्तार किया गया है। राहुल निरापुरे और निलेश रजक निगरानी बदमाश हैं। राहुल, निलेश और संदीप को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरे थाने में निगरानी बदमाश की जांच ठंडे बस्ते में पहुंची इधर, कजलीखेड़ा (Kajlikheda) में बैरागढ़ चीचली स्थित अजय बैरागी (Ajay Bairagi) के मकान पर 26 अगस्त को पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अजय बोर्डे उर्फ गनपत (Ajay Borde@Ganpat) को 17 सितंबर को गिरफ्तार किया था। जबिक आरोपी बदमाश जीतू यादव उर्फ दुर्गेश यादव (Jeetu Yadav@Durgesh Yadav) अब भी फरार है। दोनों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इधर, 10 सितंबर को रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र गौरा गांव में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संतोष (राजा) सिंह तोमर (Santosh Singh Tom,ar) के घर पर देर रात कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने मामले के आरोपी नितेश ठाकुर (Nitesh Thakur) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में इस्तेमाल वाहनों में से दो गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल बताए जा रहे सौरभ चौहान (Saurabh Chauhan) और अजीत की तलाश जारी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।