Bhopal News: बीमारी से घिरे होने के कारण चल रहे थे परेशान, पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह गंभीर बीमारी के चलते अवसादग्रस्त थे। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी इलाके का है। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है।
सिकलसेल बीमारी से ग्रसित थे
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय मुकेश गजभिए (Mukesh Gajbhiye) कांग्रेस के पार्षद रहे हैं। उनकी पत्नी सारिका गजभिए (Sarika Gajbhiye) बंगरसिया में मेडिकल अधिकारी हैं। पूर्व पार्षद सिकलसेल बीमारी से ग्रसित थे। उनका परिजन इलाज भी करा रहे थे। बीमारी के चलते उन्हें शराब पीने की लत भी हो गई थी। मुकेश गजभिए को नियमित जांच के लिए 24 सितंबर को डॉक्टर के पास भी जाना था। लेकिन, उससे पहले सुबह दस बजे मकान के पहली मंजिल पर फांसी लगा ली। परिजन फंदे से उतारकर एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले गए थे। वहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। मामले की जांच एएसआई जसवंत सिंह चंदेल कर रहे हैं। फिलहाल अवधपुरी पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।