Bhopal Cop News: सस्पेंड टीआई बोले ‘मुझे महिला अधिकारी ने तनाव दिया, गलत जानकारी अधिकारियों को दी’

Share

Bhopal Cop News: वीडियो बयान के कारण पुलिस महकमे में मची खलबली,बजांच से संभाग की एक महिला अधिकारी को दूर रखने उठाई मांग, अनशन समाप्त करके कोर्ट में शुरु हुआ काम

Bhopal Cop News
जहांगीराबाद थाना, जिला भोपाल—फाईल फोटो

भोपाल। जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाने के सस्पेंड टीआई राजन सिंह अहिरवार का 24 सितंबर की सुबह वीडियो बयान इंस्टाग्राम के जरिए सामने आया है। वे पिछले दो दिनों से अधिवक्ता के साथ थाने (Bhopal Cop News) में मारपीट के मामले में सुर्खियों में चल रहे थे। वीडियो (Video) बयान में उन्होंने अपनी लगभग नौ महीने के कार्यकाल को बताते हुए अंत में एक चौका देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले में एक महिला अधिकारी की भूमिका संदेहास्पद है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मैदान से जुड़ी गलत जानकारी दी। उन्होंने महिला अधिकारी का नाम नहीं लिया है। इस बयान के बाद भोपाल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

महिला अधिकारी से है शिकायत

राजेंद्र सिंह अहिरवार (TI Rajendra Singh Ahirwar) ने कहा कि मुझे विभाग के कुछ अधिकारियों का खुलकर समर्थन मिला है। विभाग की कई मजबूरियां होती है, जिसके बारे में मैं भी जानता हूं, उन्होंने आगे कहा कि मुझे एक महिला अधिकारी से शिकायत है, वह मेरे अलावा कई अन्य थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशान करती हैं। उनकी तरफ से काफी तनाव भी दिया गया है। उन्होंने अपनी मांग रखते हुए कहा कि मेरे प्रकरण में उन्हें जांच से दूर रखा जाए। उनके कारण कई थाना प्रभारी मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। बयान में उन्होंने कहा कि यह बात मुझे सोशल मीडिया के जरिए नहीं कहना थी। लेकिन मेरे पास और कुछ विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट के संबंध में कहा कि जो हालात निर्मित हुए थे वहां जो निर्णय लिया गया उसका अधिकारियों ने भी विरोध नहीं किया। सत्य सूरज की समान होता है घने बादल होने से कुछ नहीं होता है। यह वीडियो (Video) बयान 24 सितंबर सुबह लगभग 6:30 बजे रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो बयान के सामने आने के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर प्रणाली में पुलिस अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों के बीच चल रहे समन्वय की अभाव को भी उजागर कर दिया है। जहांगीराबाद थाने के तत्कालीन निरीक्षक अहिरवार को 23 सितंबर की सुबह सस्पेंड किया गया था। इसके बावजूद अधिवक्ता एफआईआर की मांग को लेकर धरने में बैठ गए थे। यह धरना रात 10 बजे हुई एफआईआर के बाद समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News; ढ़ाई महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

निरीक्षक के खिलाफ एसआई ने दर्ज की एफआईआर

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को डोल ग्यारस के अवसर पर चल समारोह निकाल रहा था। तभी पुलिस मुख्यालय के नजदीक खटलापुरा घाट (Khatlapura) में छोटी झांकियां निकलने ट्रेफिक परिवर्तित चल रहा था। तभी वहां पर लाल रंग की कार (Car) एमपी-04-जेडएल-3133 पर सवार अधिवक्ता राकेश रावल (Rakesh Rawal) पहुंच गए। उन्हें कार ले जाने से रोका गया तो वहां ट्रेफिक थाने के कांस्टेबल हरिओम वर्मा (Hariom Verna) के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। आरोप है कि 22 सितंबर की रात लगभग आठ बजे उन्होंने पहले आरक्षक (Bhopal Cop News) को वर्दी उतारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की थी। इसके बाद वहां पर एसीपी ट्रेफिक अजय बाजपेयी (ACP Ajay Vajpai) ने पहुंचकर हस्तक्षेप करना चाहा तो अधिवक्ता राकेश रावल उग्र हो गए। इस संपूर्ण घटनाक्रम का वीडियो (Video)  सोशल मीडिया में 23 सितंबर सुबह वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में अधिवक्ता के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रकरण भी दर्ज किया था। वहां अधिवक्ता के साथ तत्कालीन थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार (TI Rajan Singh Ahirwar) ने जमकर मारपीट कर दी थी। 23 सितंबर की सुबह अधिवक्ताओं ने जिला अदालत में पुलिस के प्रवेश पर रोक लगाकर चक्काजाम कर दिया था। यह 23 सितंबरर रात लगभग दस बजे प्रकरण दर्ज होने के बाद ही समाप्त हुआ। थाने में एसआई इंतुलाल उईके (SI Intulal Uikey) की तरफ से टीआई राजेंद्र सिंह अहिरवार और दो अन्य के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया।

अब तक तीन निरीक्षक समेत 11 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

जहांगीराबाद थाने की कमान अपराध शाखा में पदस्थ हरिकिशन लोहिया (Harikishan Lohiya) को सौंप दी गई है। उन्हें तुरंत कुर्सी संभालने के भी आदेश हुए। राजधानी में जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन अहिरवार से पूर्व दो अन्य निरीक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। हालांकि पूर्व के दो निरीक्षकों प्रभात गौड़ (TI Prabhat Gaud) और शिल्पा कौरव (TI Shilpa Kaurav) के निलंबन की वजह जुए के अड्डे चलने की भनक नहीं होना थी। कोतवाली (Kotwali) थाने के बीट प्रभारी एएसआई राकेश गुर्जर (ASI Rakesh Gurjar)  और माइक्रो बीट प्रभारी हवलदार नरेंद्र तिवारी (HC Narendra Tiwari) को भी निलंबित किया गया। इसी तरह 14 सितंबर को स्टेशन बजरिया निरीक्षक शिल्पा कौरव, बीट प्रभारी एएसआई सूर्यवंशी द्विवेदी (ASI Suryavanshi Diwedi) और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक प्रेमशंकर चौरे (Prem Shankar Chaureyt) को निलंबित किया गया था। स्टेशन बजरिया में रुसी खान (Rusi Khan) का जुए का अड्डा चल रहा था। कार्रवाई क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की तरफ से की गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पट्टे की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!