Bhopal Fraud News: पर्यटन विभाग की फर्जी अपर निदेशक तृप्ति और उसके भाई रिमांड पर लिए गए

Share

Bhopal Fraud News: बागसेवनिया थाने में जालसाजी का दूसरा प्रकरण दर्ज,अशोक नगर से राजधानी लाई गई आरोपी, लीज पर होटल दिलाने का झांसा देकर ऐंठे 50 लाख रुपए

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस सेवा में एक अधिकारी के रिश्तेदार समेत चार व्यक्तियों को पर्यटन विभाग की होटल लीज पर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की रकम ऐंठने वाली तृप्ति सिंह और उसके भाई सुधांशु सिंह के खिलाफ चौथा प्रकरण भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है। यहां दर्ज हुआ यह दूसरा मामला है। इससे पहले अशोक नगर (Ashok Nagar) जिले की पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज करके भाई-बहन को गिरफ्तार किया था। अब बागसेवनिया पुलिस अपने यहां दर्ज मामले में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लेकर आ गई है। तृप्ति सिंह पर्यटन विभाग की Probationary Additional Director बनकर लोगों को झांसा देती थी।

होटल लीज पर दिलाने का दिया झांसा

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना प्रभारी अमित सोनी (TI Amit Soni) ने बताया कि बालाघाट (Balaghat) के बारा सिवनी में रहने वाले गगन उपवंशी (Gagan Upvanshi) का रोहित से परिचय था। रोहित के जरिए ही तृप्ति सिंह (Tripti Singh) के संपर्क में वह दिसंबर, 2025 में आई। उसने पर्यटन विभाग (Tourism Department) में पदस्थापना बताकर पचमढ़ी, तवा और रातापानी में से कोई भी होटल (Hotel) लीज पर दिलाने का झांसा दिया। आरोपी तृप्ति सिंह ने कम कीमत पर ऐसा संभव करना बताया। आरोपियों तृप्ति सिंह, उसके भाई सुधांशु सिंह (Sudhanshu Singh), प्रखर सिंह (Prakhar Singh) और अन्य के कहने पर गगन उपवंशी ने 49 लाख, 96 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। सबसे पहली किस्त 17 लाख रुपए 14 दिसंबर, 2025 को दी गई। इसके बाद 23 फरवरी, 2026 को 13 लाख फिर 31 मार्च को 15 लाख रुपए का भुगतान किया गया। आरोपियों ने यह रकम जीएसटी, फूड सैफ्टी समेत अन्य फाइल को बनाने के नाम पर लिए गए। गगन उपवंशी को फर्जीवाड़े की भनक लग गई थी। जिसके बाद उसने दबाव बनाया तो आरोपी ने 90 हजार रुपए की रकम वापस भी लौटाई। पुलिस ने तमाम रिकॉर्ड को खंगालने के बाद आरोपियों के खिलाफ 01 सितंबर की रात चौथा प्रकरण 674/26 दर्ज कर लिया। इससे पहले 27 अगस्त को बागसेवनिया थाना पुलिस ने ही तृप्ति सिंह, उसके भाई सुधांशु सिंह समेत अन्य के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया था। उसने मध्यप्रदेश पुलिस (MP Police) के एक अधिकारी के रिश्तेदार को भी झांसा दिया। भाई बहन राजधानी के विंड एंड वेब्स (Wind And Webs) और पलाश होटल (Palash Hotel) जैसे प्रमुख संस्थानों को भी लीज पर दिलाने का झांसा देते थे। पीड़ित 29 वर्षीय रोहित लिल्हारे (Rohit Lilhare) की शिकायत पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण पहले दर्ज किया था। आरोपियों ने झांसा देकर 35 लाख, 30 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। इसके अलावा नौकरी लगाने का झांसा देकर भी तीन लाख, 87 हजार रुपए ऐंठे गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: सिस्टम के सामने खाकी की बेबसी

पूछताछ के लिए गुरुवार को रिमांड मांगेगी पुलिस

आरोपी प्रखर सिंह लीज से संबंधित फर्जी दस्तावेज बनाने का काम करता था। अभी बागसेवनिया पुलिस ने भाई-बहन को ही अशोक नगर जिला न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उन्हें लेकर टीम 02 सितंबर की रात भोपाल पहुंचेगी। आरोपी तृप्ति सिंह और भाई सुधांशु सिंह बागसेवनिया स्थित संत आशाराम नगर (Sant Asharam Nagar) में ही रहते हैं। यह मकान पिता सुनील सिंह (Sunil Singh) के नाम पर है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को 03 सितंबर की दोपहर Court में पेश करके पूछताछ के लिए तीन से चार दिन की रिमांड मांगी जाएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!