Bhopal GRP News: ट्रेन में यात्रियों से झपट्टा मारकर छीने मोबाइल

Share

Bhopal GRP News: चौबीस घंटों के भीतर दो वारदातों में दर्ज हुआ प्रकरण,भीड़ में महिला का पर्स चोरी

Bhopal GRP News
भोपाल जीआरपी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी के प्रमुख स्टेशन के आऊटर पर झपटमारी की वारदातें नहीं थम रही। फिर दो मामले भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) थाने में पहुंचे। जिसमें दो यात्रियों से झपट्टा मारकर बदमाशों ने मोबाइल छीन लिए। इधर, एक महिला का पर्स भीड़ में चोरों ने निकाल लिया।

आऊटर पर छीना मोबाइल

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय कासिफ कुरैशी (Qasif Qureshi) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (Balrampur) जिले में रहते हैं। वे 01 सितंबर को राप्ती सागर एक्सप्रेस (Rapti Sagar Express) के जनरल कोच के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहे थै। ट्रेन (Train) जब भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) से निकली तो आऊटर पर धीमी रफ्तार से चल रही थी। तभी उनका आई फोन (Iphone) झपटमारों ने छीन लिया। इसी तरह दूसरा निशाना 21 वर्षीय मोहित राज (Mohit Raj)  को बनाया गया। वे बिहार (Bihar) के नवादा जिले के रहने वाले हैं। वे पटना अंबेडकर नगर एक्सप्रेस (Patna Ambedkar Nagar Express) के एस-4 कोच में थे। ट्रेन जब आऊटर पर थी तभी बाहर से बदमाश ने खिड़की के भीतर हाथ डालकर उनका मोबाइल छीन लिया। वे उज्जैन (Ujjain) में स्थित महाकाल लोक जा रहे थे। पुलिस ने दोनों मामलों में झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसमें मोबाइल की कीमत 80 हजार रुपए बताई है। इसी तरह 32 वर्षीय दिव्या नेताम (Divya Netam) का पर्स (Purse) चोरी चला गया। वह छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के भिलाई जिले की रहने वाली है। वह भोपाल जंक्शन में भोजन लेने उतरी थी। तभी कोच के भीतर जाते वक्त उनका पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स के भीतर दस हजार रुपए रखे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: थाने के नजदीक चाकू मारकर हत्या

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!