Bhopal Cyber Fraud: सायबर जालसाजों के प्रपंच में फंसकर चार व्यक्तियों ने गवाएं 14 लाख 58 हजार रुपए

Share

Bhopal Cyber Fraud: क्रिप्टो करंसी में निवेश का झांसा देकर ऐंठें 12 लाख रुपए, खाते फ्रीज करके रकम को होल्ड कराया गया

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर फ्रॉड के चार प्रकरण दर्ज किए गए। इनकी शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद यह मामले भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के बागसेवनिया, चूना भट्टी, कजलीखेड़ा और गौतम नगर थाने को भेजे गए। चारों घटनाओं में 14 लाख, 58 हजार रुपए से ज्यादा की रकम खातों से निकली थी। जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ उन्हें फ्रीज करा दिया गया है।

क्रिप्टो करंसी में मुनाफे का दिया लालच

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार बागमुगालिया निवासी सतेन्द्र करोसिया (Satendra Karosiya) को एक व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया था। उन्हें पहले उत्पाद खरीदने पर लाभ मिलने का झांसा दिया गया। जिसमें उन्हें कुछ पैसा दिया गया। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम (Teligram) से जोड़ा गया। इसमें क्रिप्टो करंसी (Cryptocurrency) में मुनाफे का लालच दिया गया। सत्येंद्र करोसिया ने यकीन करके 19-20 अगस्त को यूपीआई के जरिए 32 किस्त में 11 लाख, 98 हजार रुपए जमा कर दिए। यह रकम पत्नी, भाई और रिश्तेदारों से लेकर उन्होंने निवेश की थी। रकम निकालने की बारी आई तो जालसाजों ने झांसा दिया कि निवेश की रकम 60 हजार रुपए जमा करने पर ही उन्हें मिलेगी। इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। इधर, होटल बुक करने के नाम पर फंसे व्यक्ति के पैसे खाते से निकल गए। यह मामला चूना भट्टी (Chunabhatti) थाने में पहुंचा। इस संबंध में शिकायत आम्रपाली एंक्लेव (Amrapali Enclave) निवासी शैलेष सक्सेना (Shailesh Saxena) ने दर्ज कराई। उन्होंने गुगल क्रोम में जाकर एनरायज सयाजी होटल (Sayaji Hotel) में कमरा बुक करने का प्रयास किया। इसके बाद कर्मचारी बनकर जालसाज ने फोन लगााय। बिल भुगतान के नाम पर कार्रवाई करते हुए ओटीपी लेने के बाद खाते से 72190 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 333/26 दर्ज कर लिया है। कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस ने बैरागढ़ चीचली निवासी मनीष यादव (Manish Yadav) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 372/26 दर्ज किया। उनका मोबाइल (Mobile) अचानक 29 अगस्त को अपडेट होने लगा था। कुछ देर बाद वह बंद हो गया। उसे खोला तो खाते से 98 हजार रुपए निकल चुके थे। इसी तरह गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस ने आरिफ नगर निवासी फराज खान (Faraz Khan) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 536/26 दर्ज किया। उनके खाते से 90 हजार रुपए निकले थे। इस मामले में भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने उनके बयान दर्ज किए थे। हालांकि थाना पुलिस ने पीड़ित से संपर्क ही नहीं किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हवलदार के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!