Bhopal News: बिजली के ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करते वक्त बदमाशों से हुई चूक, सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल, थाने पहुंचा मामला

भोपाल। राजधानी में स्थित दक्षिण एशियाई देशों के पुलिस अधिकारियों के काफी संवेदनशील राष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (सीएपीटी) में जोरदार धमाका हो गया। सुरक्षा में सेंध लगाकर कुछ बदमाश इस परिसर में दाखिल हुए थे। मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बिलखिरिया थाने में भी पहुंचा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बदमाश बिजली के ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करते वक्त तकनीकी चूक के कारण यह धमाका हुआ था।
तेल भरने के दौरान ट्रांसफार्मर में हुआ धमाका
जानकारी के अनुसार यह घटना 27-28 अगस्त की दरमियानी रात हुई थी। मामले की प्राथमिक जांच सीएपीटी (CAPT) अधिकारियों ने की थी। मामले को गंभीर मानते हुए प्रबंधन ने बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस को संपर्क किया। पुलिस ने इस मामले में चोरी के प्रयास का प्रकरण 283/26 दर्ज कर लिया है। मौके पर पुलिस को ऑयल (Oil) से भरे दो और खाली तीन ड्रम मिले हैं। सभी ड्रम (Drum) 20-20 लीटर क्षमता के हैं। पुलिस ने सीएपीटी निरीक्षक पंकज मजूमदार (Pankaj Majumdar) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। बदमाश सीएपीटी परिसर में घुसकर बिजली ट्रांसफार्मर (Transformer) का ऑयल बोल्ट खोलकर तेल निकाल रहे थे। तेल भरने के दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। जिसके बाद वह सारे ड्रम छोड़कर भाग गए। सीएपीटी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) का प्रमुख Police Training Institute है। यहां विभिन्न राज्यों के अलावा सार्क और दक्षिण एशियाई देशों के पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षकों को तकनीक से प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त हैं। किसी भी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश के पूर्व परिचय पत्र बनाकर ही अनुमति दी जाती है। इसलिए पुलिस यहां आने वाले नियमित कर्मचारियों और बाहरी व्यक्तियों के अलावा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।