Bhopal News: पुलिस की धरपकड़ के दौरान गिरने से हुआ जख्मी, डेढ़ दर्जन पहले से प्रकरण दर्ज

भोपाल। निगरानी गुंडे को भोपाल शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपी के कब्जे से स्टील की पिस्टल और जिंदा कारतूस (Bhopal News) बरामद हुआ है। पुलिस जब धरपकड़ कर रही थी तब गुंडा भागते वक्त गिरने से जख्मी हो गया। उसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
उसके खिलाफ दर्ज है 19 प्रकरण
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार 02 सितंबर की शाम नेवरी मंदिर के पास एएसआई जफर खान (ASI Zafar Khan) को देखकर थाने का निगरानी बदमाश नजर बचाकर भागने लगा। आरोपी दानिश खान पिता स्वर्गीय रईस खान उम्र 29 साल है। वह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना क्षेत्र में रहता है। उसके खिलाफ करीब 19 प्रकरण मारपीट, रंगदारी दिखाने के पहले से दर्ज है। दानिश खान (Danish Khan) की हरकतों को देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ा तो स्टील की पिस्टल (Pistol) और उसके भीतर जिंदा कारतूस मैगजीन में मिले। पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल एक कबाड़ी से उसने खरीदी है। आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण 650/26 दर्ज करने के बाद उसको जेल भेज दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।