Bhopal News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे प्रॉस्टिट्यूशन के अड्डों पर रेड

Share

Bhopal News: एमपी नगर और मिसरोद थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर की विशेष टीम ने की कार्रवाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर इलाकों में 19 सितंबर को हुई थी। जिसके बाद 20 सितंबर को मिसरोद स्थित आशिमा मॉल में कार्रवाई की गई। एमपी नगर छापे की कार्रवाई से स्थानीय थाने को दूर रखा गया था।

पुलिस ने ग्राहक बनाकर युवक को भेजा

जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kuma) की स्पेशल टीम ने एक बार फिर दो स्पा सेंटर पर छापा मारा है। यह कार्रवाई एमपी नगर (MP Nagar) थाना क्षेत्र में हुई है। जिसकी भनक थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा (TI Jai Hind Sharma) को नहीं लग सकी। पुलिस कमिश्नर की सूची में अभी कई अन्य ऐसे थाने भी हैं जहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। पूर्व में की कार्रवाई और संभावित होने वाली कार्रवाई को लेकर भी निगरानी करने वाली स्क्वाड पुलिस कंट्रोल रूम में बनाई गई है। सभी रिपोर्ट के साथ पुलिस कमिश्नर निकट भविष्य में संभावित पर्यवेक्षक अधिकारियों से रूबरू भी होंगे। जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर की गुप्त टीम ने 19 सितंबर को मानसरोवर और शिवाजी नगर स्थित दो स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश दी थी। यह कार्रवाई एसीपी गोविंदपुरा अदिति भावसार (ACP Aditi Bhawsar) के निर्देशन पर की गई। पहले मानसरोवर (Mansarovar) स्थित मेपल स्पा (Maple Spa) की जांच की गई। हालांकि यहां कोई अवैध गतिविधियां नहीं पाई गई। इसके बाद प्रगति पेट्रोल पंप के नजदीक शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) स्थित मिलेनियम स्पा (Millennium Spa) में छापा मारा गया। यहां पुलिस ने ग्राहक बनाकर युवक को भेजा था। उसे एक हजार रुपये रिसेप्शन पर जमा करने और तीन हजार रुपये एक्स्ट्रा सर्विस के लिए महिला को देने की बात कही गई। इसके बाद युवक ने मोबाइल (Mobile) से पुलिस टीम को सूचना दी। टीम ने तत्काल स्पा में दबिश दी। काउंटर पर रिसेप्शनिस्ट अमन रजक (Aman Rajak) और एक महिला मिली। वहीं, रूम नंबर-4 में पंटर एक महिला के साथ मिला। पूछताछ में महिला ने बताया बाडी-टू-बाडी मसाज के 1000 रुपये और शारीरिक संबंध के लिए 3000 रुपये लिए जाते थे। उसने कमाई का 50 प्रतिशत अमन रजक, उसके कथित मालिक रवि वर्मा (Ravi Verma) और पूजा मैडम को देने की बात भी बताई। मामले में अमन रजक, रवि वर्मा सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण 378/26 दर्ज किया। इधर, 20 सितंबर की शाम मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित आशिमा मॉल (Ashima Mall) के शिवम हेवंस स्पा सेंटर (Shivam Heavens Spa Center) पर छापा मारा गया। घटना की पुष्टि करते हुए मिसरोद थाना प्रभारी विमलेश राय (TI Vimlesh Rai) ने बताया कि प्रकरण में आरोपी और उनकी भूमिकाओं का पता लगाया जा रहा है। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 645ध्26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती के साथ मारपीट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!