Bhopal News: टक्कर मारने वाली कार के खिलाफ दस दिन बाद प्रकरण दर्ज

भोपाल। रोटरी से टकराकर जख्मी एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह नौ दिनों तक जीवन और मौत से संघर्ष करता रहा। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुआ था। इधर, दस दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जिसको लेकर परिजनों की तरफ से शिकायत की जा रही थी।
बाइक असंतुलित होकर जा टकराई
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार 24 अगस्त की रात लगभग साढ़े नौ बजे चेतक ब्रिज के पास हादसा हुआ था। जिसमें 28 वर्षीय अमित अहिरवार (Amit Ahirwar) जख्मी था। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले का रहने वाला था। यहां किराए से जहांगीराबाद (Jahangirabad) इलाके में रहते हुए मजदूरी कर रहा था। हादसे वाले दिन चेतक ब्रिज से जहांगीराबाद जाते वक्त बाइक (Bike) असंतुलित होकर रोटरी से टकरा गई थी। इलाज के दौरान 02 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग 36/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। इधर, गोविंदपुरा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कार की टक्कर से रविन्द्र कुमार (Ravindra Kumar) पिता राजेंद्र कुमार उम्र 35 साल की मौत हो गई थी। सड़क दुर्घटना बरखेड़ा पठानी से एम्स की तरफ जाने वाली सड़क पर 22 अगस्त की रात को हुई थी। रविन्द्र कुमार बाइक (Bike) एमपी-04-क्यूजे-7938 पर सवार था। उसको परिजन जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले गए थे। वहां से चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी थी। लेकिन, अगले दिन फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी। दुर्घटना के मामले में परिजन कार्रवाई को लेकर अफसरों से शिकायत कर रहे थे। जिसमें पुलिस ने प्रकरण 788/26 तो दर्ज कर लिया है लेकिन टक्कर मारने वाली कार के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।