Bhopal News: महिला के साथ मेरिटल अफेयर की शंका में हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। कंस्ट्रक्शन के लिए मिस्त्री का काम करने वाले एक व्यक्ति को उसके साथ काम करने वाली महिला मजदूर के पति और ससुर ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। महिला को वह अपने साथ एक पखवाड़े पूर्व दमोह ले गया था। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
महिला को साथ में काम पर ले जाने से मचा बवाल
कटारा हिल्स (Katara Hills) पुलिस के अनुसार मारपीट की वारदात 04 अगस्त की रात आठ बजे हुई। पीड़ित की उम्र 37 साल है जो कि मिस्त्री का काम करता है। उसने बताया कि वह महिला को अपने साथ 19 जुलाई को ले गया था। इस बात से नाराज उसके पति और ससुर ने उसे दबोच लिया। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। तीनों ने मिलकर उसे पीट-पीटकर बुरी तरह से अधमरा कर दिया। आरोपियों का कहना था कि वह बिना उनकी मर्जी के महिला को अपने साथ ले गया था। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अभी महिला के बयान दर्ज होना बाकी है। जिसके बाद आगे जांच की दिशा तय की जाएगी। फिलहाल सामान्य मारपीट का प्रकरण कटारा हिल्स थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।