Bhopal News: सगाई में मिली अंगूठी और नकदी चोरी

Share

Bhopal News: डेढ़ महीना पूर्व हुई चोरी का पता चला तो पीड़ित पहुंचा थाने

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सगाई में मिली अंगूठी और नकदी चोरी चली गई। वारदात भेापाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना लगभग एक पखवाड़े पूर्व हुई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित थाने पहुंचा।

किचन के भीतर प्लास्टिक के डिब्बे में रखी थी नकदी

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार रोशन लाल सेन पिता स्वर्गीय बाबूलाल सेन उम्र 42 साल हर्षवर्धन नगर (Harshwardhan Nagar) में पीएचई स्टोर के पास रहते हैं। वे एक निजी कंपनी में काम करते हैं। रोशन लाल सेन (Roshan Lal Sen) को 2017 में हुई सगाई के वक्त सोने की अंगूठी (Ring) मिली थी। इस अंगूठी के अलावा उन्होंने नकदी 20 हजार रुपए किचन के भीतर प्लास्टिक के डिब्बे में उसे छुपाकर रखा था। यह दोनों सामान उन्होंने डेढ़ महीना पहले आखिरी बार देखा था। पैसों की आवश्यकता आने पर उन्हें चोरी का पता चला। टीटी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में 04 अगस्त को चोरी का प्रकरण 700/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: कार के आगे बेकार लगी पत्नी
Don`t copy text!