Bhopal Cyber Fraud: युवती से सवा एक लाख रुपए का सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर टेलीग्राम के जरिए किया गया फर्जीवाड़ा

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। युवती के साथ सवा एक लाख रुपए से ज्यादा का सायबर फ्रॉड हुआ है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। उन्हें पहले टेलीग्राम के जरिए एक ग्रुप में जोड़ा गया था। शुरुआत में मुनाफा मिला फिर एक ही दिन में उनसे भारी रकम ऐंठ ली गई।

मुनाफे के लालच में आकर गंवाई रकम

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस ने बताया नेहा विश्वकर्मा पिता नारायण प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 24 साल के साथ यह वारदात 14 जून को हुई थी। वह मूलत: दमोह (Damoh) जिले की रहने वाली है। यहां श्रीराम कॉलोनी (Shri Ram Colony) में किराए से रहती है। नेहा विश्वकर्मा (Neha Vishwakarma) प्रायवेट नौकरी करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि झांसे में आने के बाद पहले 1101 रुपए का निवेश किया था। जिसके बाद जालसाजों ने उन्हें 1413 रुपए का भुगतान किया। वह मुनाफे के लालच में आ गई और एक ही दिन में एक लाख, 26 हजार रुपए जालसाजों के बताए गए खातों में डाल दिए। यह खाता ​सीहोर (Sehore) जिले का है। जिसमें खाता धारक का नाम सोहिल है। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने की थी। जिसके बाद 22 जून को मिसरोद थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 374/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: चेक बाउंस केस की धमकी दी तो कारोबारी पहुंचे थाने

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!