Bhopal News: टीआई के बाद अब एसएएफ जवान के कारण खाकी हुई बदनाम

Share

Bhopal News: जन्मदिन के बहाने घर में ले जाकर नाबालिग से की गई ज्यादती, एसएएफ के दो जवानों को किया गया गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में एक सप्ताह से खाकी बदनाम चल रही हैं। कुछ दिन पूर्व भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाने के टीआई महिला से ज्यादती के मामले में कांस्टेबल के साथ सस्पेंड किए गए। अब एसएएफ में तैनात दो आरक्षक एक नाबालिग से ज्यादती के मामले में गिरफ्तार हुए हैं। यह गिरफ्तारी गुपचुप तरीके से जहांगीराबाद थाना पुलिस ने की है।

जन्मदिन पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में कमला नगर (Kamla Nagar) थाने में जीरो पर प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसके बाद केस डायरी जहांगीराबाद थाने को भेजी गई। पीड़िता एमपी पुलिस में तैनात कांस्टेबल की बेटी है। नाबालिग ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पिता को दी थी। मुख्य आरोपी संतोष सेन (Santosh Sen) हैं। वह धार (Dhar) जिले की बटालियन में पदस्थ हैं। इससे पहले वह भोपाल में पदस्थ थे। उसी दौरान नाबालिग 17 वर्षीय से पहचान हुई थी। संतोष सेन 22 जुलाई को भोपाल आए थे। उसने फोन लगाकर नाबालिग को बुलाया। बताया गया कि ग्वालियर जिले में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र राजपूत (Jitendra Rajput) के बेटे का जन्मदिन हैं। उसकी पार्टी में जाना है। यह झांसा देकर जहांगीराबाद में कांस्टेबल के मकान में उसके साथ ज्यादती हुई थी। पुलिस ने दोनों आरक्षकों संतोष सेन और जितेंद्र राजपूत के खिलाफ ज्यादती और सहयोग करने का प्रकरण पॉक्सो एक्ट के साथ दर्ज कर लिया है।

प्रकरण दर्ज होने के बावजूद मिला हुआ था थाना

इधर, अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाने में पदस्थ टीआई सुनील शर्मा  और कांस्टेबल नंदकिशोर (Constable Nand Kishore) सस्पेंड कर दिए गए। दोनों पुलिस कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने घरेलू कलह की शिकार महिला से न्याय दिलाने की आड़ में ज्यादती की। हालांकि सुनील शर्मा (TI Sunil Sharma)आरोपों को दरकिनार करके कोर्ट (Court) के समक्ष अफसरों की कार्रवाई को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं जांच में पता चला है कि सुनील शर्मा के खिलाफ गुना (Guna) जिले के कोतवाली थाने में पहले से प्रकरण दर्ज है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद उन्हें थाना मिला हुआ था। जबकि डीजीपी की तरफ से प्रकरण दर्ज होने पर किसी भी थाने मेें पदस्थापना को लेकर निषेधाज्ञा आदेश जारी हुआ था। अब अधिकारी पूर्व में दिए गए शपथ पत्र की भी पड़ताल कर रहे हैं। जिसमें सभी अधिकारियों से पूर्व में दर्ज प्रकरणों की स्थिति से अवगत कराने शपथ पत्र मांगा गया था।

यह भी पढ़ें:   Khandwa Road Accident:  दूल्हा समेत छह की मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!