Bhopal Fraud News: दो महीने के भीतर एक ही व्यक्ति को दो गिरोहों ने बनाया निशाना

Share

Bhopal Fraud News: पहले सूने मकान का ताला टूटा अब सोने का झांसा देकर पैसा ऐंठा, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दो महीने के भीतर एक ही व्यक्ति अलग—अलग तरीके से लूट गया। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र का है। पहली बार उनके सूने मकान का ताला टूटा था। उस वक्त करीब 20 लाख रुपए के जेवरात गए थे। अब दो व्यक्तियों ने असली सोना बताकर 16 लाख रुपए ऐंठ लिए। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करके दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

सस्ते दाम में सोना दिलाने का दिया झांसा

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार नरेंद्र सिंह पिता स्व. ब्रजविहारी सिंह उम्र 45 साल खजूरी कला स्थित राजोरा फॉर्म हाउस (Rajora Farm House) में रहते हैं। नरेंद्र सिंह (Narendra Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं और एक पत्रिका का भी प्रकाशन करते हैं। उनकी पत्नी प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) से एक बिजनेस एग्रीमेंट नवीन श्रीवास्तव (Naveen Shrivastav) के साथ हैं। दोनों मिलकर तेल और शक्कर का थोक व्यापार करते हैं। जिसमें करीब 45 लाख रुपए का भारी नुकसान हो गया। जिस कारण नवीन श्रीवास्तव  ने भरोसा दिलाया कि वे सस्ते दाम में सोना (Gold) दिलाकर उसकी क्षतिपूर्ति कर देंगें। पहले एक तोला सोना 55 हजार रुपए में दिलाने का झांसा देकर लिया। जिसके बाद न सोना मिला और न रकम लौटाई। इसके बाद नवीन श्रीवास्तव ने परिवार को अनिल सिंह उर्फ बाबू (Anil Singh@Babu) से मिलाया। दोनों ने बातचीत करके भरोसा दिलाया और 21 जुलाई को भेल बचत बाजार के सामने पार्किंग में बुलाकर 200 ग्राम सोने के बिस्कुट दिए। इसके बदले में वह 16 लाख रुपए नकदी लेकर दोनों चले गए। अगले दिन मालवीय नगर (Malviya Nagar) में जाकर बिस्कुट की जांच कराई तो पता चला कि वह नकली है। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। अवधपुरी थाना पुलिस ने प्रकरण 297/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नवीन श्रीवास्तव और अनिल सिंह को हिरासत में ले लिया है। हालांकि गिरफ्तारी और घटनाक्रम के तथ्य को लेकर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। इससे पहले नरेंद्र सिंह के आवास का ताला चोरों ने मई में तोड़ा था। उस वक्त परिवार डीबी मॉल (DB Mall) में गया हुआ था। चोर घर से सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब 20 लाख रुपए का माल ले गए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: कोलार रोड प्रभारी अफसर जांच में दोषी करार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!