Bhopal Cyber Fraud: बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर पैसा निकाला गया, अलग-अलग तकनीक अपनाकर पौने तीन लाख रुपए से ज्यादा की रकम कराई ट्रांसफर

भोपाल। भेल के रिटायर्ड ऑफिसर समेत चार व्यक्तियों के साथ सायबर धोखाधड़ी हुई है। जिनके संबंध में प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम की तरफ से की गई। जिसमें मनी ट्रेल का पता लगाने सभी खातों को भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) पुलिस की तरफ से फ्रीज भी करा दिया गया है। जिसके बाद श्यामला हिल्स, ऐशबाग और गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं।
ये हैं सायबर ठगी के मामलें
श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार विनोद कुमार रहबास पिता भुवनेश्वर प्रसाद उम्र 50 साल धर्मपुरी (Dharmpuri) में रहते हैं। वे पर्यटन भवन (Paryatan Bhawan) में बिजली कर्मी हैं। विनोद कुमार रहबास (Vinod Kumar Rehwas) का 7 जून को अचानक मोबाइल हैंग होकर बंद हो गया। उन्होंने मोबाइल (Mobile) सुधारने के बाद उसके पेटीम को चेक किया तो पता चला कि दो किस्त में उसी दिन खाते से एक लाख रुपए निकल गए थे। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसी तरह ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने ओसामा खान (Osama Khan) पिता मोहम्मद शमीम खान की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। वे सुदामा नगर (Sudama Nagar) में रहते हैं। ओसामा खान ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई की शाम एक्सिस बैंक (Axis Bank) का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया था। क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से संबंधित उसके पास सारी जानकारी थी। उन्होंने किसी तरह की लिंक या ओटीपी भी साझा नहीं की थी। लेकिन, उन्होंने आरोपियों के आईव्हीआर कॉल को रिसीव कर लिया था। जिसके बाद उनके खाते से 77062 रुपए निकल गए। इधर, गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस ने सायबर जालसाजी के दो प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें पहली शिकायत राजपति आर्या पिता परदेसी आर्या उम्र 41 साल ने दर्ज कराई है। वे पंचपीर नगर (Panchpeer Nagar) एफ-सेक्टर में रहते हैं। वे मजदूरी करते हैं। राजपति आर्या (Rajpati Arya) के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) खाते से दो बार में 45 हजार, 400 रुपए निकल गए। उन्होंने बैंक के माध्यम से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तरह ज्ञान चंद्र चुग पिता स्वर्गीय कांशीराम चुग उम्र 85 साल के खाते से तीन किस्त में 55,248 रुपए निकल गए। भेल (BHEL) से रिटायर्ड ज्ञान चंद्र चुग (Gyan Chandra Chug) के पास 16 जुलाई को जालसाज ने बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर फोन किया। हालांकि वृद्ध ने कई बार फोन काट दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने बिजली कंपनी (Electricity Company) का नंबर अपडेट करने के नाम पर एक लिंक भेजी। जिसको क्लिक करते ही खाते से रकम निकल गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।