Bhopal News: मजदूरी करके मां घर पहुंची तो सामने आया मामला, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक युवती की लाश मिली है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस कर रही है। जांच के लिए उसका मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
माता—पिता मजदूरी पर गए थे
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 22 जुलाई की शाम बरखेड़ा पठानी इलाके में हुई। यहां 21 वर्षीय नेहा कैथल (Neha Kaithal) रहती थी। वह प्रायवेट परीक्षा दे रही थी। माता-पिता घटना के वक्त मजदूरी करने गए थे। शाम को मां घर पहुंची तो वह फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह कुछ बातों को लेकर अवसाद में चल रही थी। उसके संबंध में अभी परिजन शोकाकुल होने के कारण कुछ बता नहीं सके हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। मामले की जांच हवलदार श्याम कुमार (HC Shyam Kumar) कर रहे हैं। गोविंदपुरा पुलिस ने मर्ग 31/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।