Bhopal News: सड़क पर बेतरतीब खड़े पिकअप से मिल्क ट्रांसपोर्ट कर रहा ट्रक टकराया

Share

Bhopal News: चालक गंभीर रुप से जख्मी, वाहन मालिक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लापरवाही से पार्क की गई पिकअप वाहन में पीछे से जाकर मिल्क ट्रांसपोर्ट कर रहा ट्रक घुस गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के परवलिया सड़क इलाके की है। जिस कारण दुर्घटना में उसका चालक बुरी तरह से जख्मी हैं। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जनता की मदद से ट्रक से बाहर निकाला

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार हादसा प्रिंस ढ़ाबे (Prince Dhaba) के पास ब्यावरा-भोपाल हाईवे पर 22 जुलाई की रात साढ़े ग्यारह बजे हुआ। आयशर ट्रक (Eicher truck) एचआर-47-सी-8264 पर जितेंद्र वर्मा (Jitendra Verma) सवार था। उसको जनता की मदद से ट्रक से निकालकर मुबारकपुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल (Jeevan Jyoti Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में धर्मेद्र यादव पिता स्वर्गीय पूरन यादव उम्र 46 साल की शिकायत पर 23 जुलााई की सुबह प्रकरण 136/26 दर्ज कर लिया है। वे कोहेफिजा स्थित लालघाटी (Lalghati) के नजदीक रामा कॉलोनी (Rama Colony) में रहते हैं। हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक (Truck) धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) का ही है। जिसमें काला पीपल से मिल्क (Milk) लोड करके लाया जा रहा था। ट्रक सड़क पर लापरवाही से खड़े पिकअप एमपी-04-जेडव्ही-9542 से टकराया था। दुर्घटना के कारण दूध का भी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ब्यॉय फ्रेंड के घर गई नाबालिग की छत से गिरकर मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!