Bhopal News: पहिया निकलने से मिक्सर मशीन पलटी

Share

Bhopal News: दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मिक्सर मशीन के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया हैं। हादसों के वास्तविक वजह को लेकर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

पहिया निकलने से हुआ हादसा

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय राहुल कुशवाह (Rahul Kushwah) बसई गांव में रहते थे। वह निर्माण कार्य से संबंधित मजदूरी करते थे। अधिकांश वह छत ढलाई में जाते थे। दुर्घटना किलाल गांव में हुई। वह मिक्सर मशीन (Mixer Machine) में सवार थे। चलते वक्त मशीन का एक पहिया निकल गया। जिस कारण मिक्सर मशीन असंतुलित होकर पलट गई। जिस कारण राहुल कुशवाह उसमें दब गए। जिस कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हादसे को लेकर मिक्सर मशीन की यांत्रिकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। इधर, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे जांच की जाएगी। फिलहाल बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग 61/26 कायम किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft News: ताला तोड़ा फिर माल बटोरकर एक्टिवा से भागे चोर
Don`t copy text!