Bhopal News: रेप की पीड़िता पर दबाव बनाने नाबालिग बहन को ले गया आरोपी

Share

Bhopal News: एफआईआर दर्ज कराने की लग गई थी भनक, बहन और आरोपी दोनों अभी भी पुलिस के लिए बने हुए हैं पहेली

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। ज्यादती की एक सनसनीखेज वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके में हुई है। इसमें पीड़िता की बहन भी लापता है। उसे शक है कि आरोपी ने दबाव बनाने के लिए अपने साथ ले गया है। फिलहाल दोनों को तलाशना पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।

शादी करने का दिया था झांसा

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती की उम्र 30 साल है। वह एक कंपनी में प्रायवेट नौकरी करती है। उसके रिश्तेदार के परिचित रंजीत पटेल (Ranjeet Patel) से उसकी 2024 में पहचान हुई थी। दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी। आरोपी रं​जीत पटेल सागर (Sagar) जिले का रहने वाला है और छोला मंदिर इलाके में किराए से रहता ​है। आरोपी का पीड़िता के घर आना—जाना शुरु हो गया। इसी दौरान उसने अपने घर बुलाकर उसके साथ रेप किया। उसका कहना था कि वह उसके साथ शादी करेगा। लेकिन, ऐसा करने की बजाय प्रस्ताव को अक्सर टालने लगा। वह कई बार उसके साथ बलात्कार कर चुका था। जब युवती ने विरोध शुरु किया तो वह उससे किनारे करने लगा। परेशान होकर युवती ने 23 जुलाई को ज्यादती का मामला 704/26 दर्ज करा दिया। जिसके बाद पीड़िता की नाबालिग बहन भी लापता हो गई। पीड़िता को शक है कि आरोपी ही उसकी बहन को किडनैप करके ले गया है। पुलिस पूरे मामले की सच्चाई पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूने मकान का चोरों ने तोड़ा ताला 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!